फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market: एक माह में 12 कंपनियां ला सकती हैं आईपीओ, दो दशक बाद टाटा समूह की कंपनी का भी इश्यू

Fri, 27 Oct 2023 06:13 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इस साल में अब तक 36 कंपनियों ने 28,330 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसमें से केवल दो ही कंपनियां हैं, जिनके शेयर के भाव आईपीओ से नीचे कारोबार कर रहे हैं। चार कंपनियों ने दोगुना का फायदा दिया है। 14 कंपनियों ने 30% से लेकर 80% तक मुनाफा दिया है।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेकंडरी बाजार में भारी गिरावट से निवेशकों को 17 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो गया है, वहीं आईपीओ बाजार दिवाली में जबरदस्त तेजी में है। एक माह में करीब एक दर्जन कंपनियां 15,000 करोड़ का आईपीओ लाएंगी।

ममाअर्थ ब्रांड चलाने वाली होनासा कंज्यूमर का इश्यू 31 अक्तबूर को खुलकर 2 नवंबर को बंद होगा। कंपनी 308 से 324 रुपये के भाव पर 1,700 करोड़ जुटाएगी। सेलो वर्ल्ड का निर्गम 30 अक्तूबर को खुलकर एक नवंबर को बंद होगा। कंपनी 617 से 648 रुपये के भाव पर 1,900 करोड़ जुटाएगी। एएसके ऑटोमोटिव भी अगले महीने 1,000 करोड़ रुपये के आईपीओ की योजना बना रही है। टाटा टेक्नोलॉजीज अगले महीने तक बाजार में उतर सकती है। दो दशकों में टाटा समूह का पहला इश्यू है। इसके इश्यू की कीमत 450 रुपये से 500 रुपये प्रति शेयर हो सकती है।

36 कंपनियों ने जुटाए 28,330 करोड़ रुपये

विज्ञापन

इस साल में अब तक 36 कंपनियों ने 28,330 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसमें से केवल दो ही कंपनियां हैं, जिनके शेयर के भाव आईपीओ से नीचे कारोबार कर रहे हैं। चार कंपनियों ने दोगुना का फायदा दिया है। 14 कंपनियों ने 30% से लेकर 80% तक मुनाफा दिया है। 2022 में 40 कंपनियों ने 59,302 करोड़ रुपये जुटाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें