फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में यस बैंक ने पीएम केयर्स कोष में दिए 10 करोड़ रुपये

Sun, 05 Apr 2020 10:59 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Yes Bank - फोटो : Social Media
विज्ञापन
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अब यस बैंक भी शामिल हो गया है। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में मदद करने के लिए यस बैंक ने 'पीएम केयर्स' कोष में 10 करोड़ रुपये का आर्थिक योगदान देने की घोषणा की है। बैंक ने अपने एक बयान में कहा कि यस बैंक कोविड-19 के कारण जो चुनौतियां पैदा हुई हैं उन्हें दूर करने के लिये प्रधानमंत्री के आह्वान का समर्थन करता है। ऐसे में बैंक की तरफ से 'पीएम केयर्स' कोष में 10 करोड़ रुपये का योगदान दिया जाएगा।  
विज्ञापन


यस बैंक का यह कदम इसलिए भी खास है, क्योंकि कुछ समय यह बैंक मुश्किलों का सामना कर रहा था। इस बैंक के खाताधारकों पर 50,000 रुपये से ज्यादा की राशि निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके बाद बैंक को सहारा देने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए।

एसबीआई की तरफ से 100 करोड़ रुपये का आर्थिक योगदान

एसबीआई के कर्मचारियों की तरफ से कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 100 करोड़ रुपये का आर्थिक योगदान दिया गया। देश की सबसे बड़ी ऋणदाता ने एक बयान में कहा कि उसके लगभग 2,56,000 कर्मचारी अपने दो दिनों के वेतन को 'पीएम केयर्स' फंड में दान करेंगे। बैंक की तरफ से कहा गया था कि एसबीआई के कर्मचारियों के इस सामूहिक प्रयास और प्रतिबद्धता के कारण प्रधानमंत्री राहत कोष में 100 करोड़ रुपये का योगदान किया जाएगा।
विज्ञापन


कोरोना वायरस का कहर

कोरोना वायरस से अब तक देशभर में 83 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस महामारी के संक्रमण से 3577 लोग प्रभावित हैं। हालांकि, इस दौरान 267 मरीज ठीक भी हुए हैं। वहीं, दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक 65,603 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 1,213,869 लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना वायरस दुनियाभर के 207 देशों में फैल चुका है। इसका सबसे ज्यादा शिकार अमेरिका, इटली, स्पेन, जर्मनी, फ्रांस और चीन जैसे देश हुए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें