फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यस बैंक संकट और कोरोना प्रकोप से निजी क्षेत्र के बैंकों पर जमाकर्ताओं का भरोसा घटा

Tue, 14 Apr 2020 01:29 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
यस बैंक - फोटो : PTI
विज्ञापन

यस बैंक संकट और मौजूदा कोरोना वायरस प्रकोप से निजी क्षेत्र के बैंकों पर जमाकर्ताओं का भरोसा घटा है और इसके चलते छोटे बैंकों को सरकारी बैंकों के हाथों जमा राशि खोनी पड़ सकती है। वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस की शोध रिपोर्ट में यह बात कही गई। 

विज्ञापन


सभी बैंक सुरक्षित हैं - आरबीआई 
यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब निजी क्षेत्र के कई कर्जदाताओं ने मार्च तिमाही में जमा राशि घटने की सूचना दी है। इस तिमाही के दौरान ही यस बैंक का संकट पैदा हुआ था। वहीं आरबीआई ने इन चिंताओं को शांत करते हुए बार-बार कहा है कि सभी बैंक सुरक्षित हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों पर भरोसा मजबूत
इस संदर्भ में रेटिंग एजेंसी ने कहा है कि, ‘‘यस बैंक की घटना से निजी क्षेत्र के बैंकों पर जमाकर्ताओं का भरोसा कम हुआ है, जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों पर भरोसा मजबूत बना रहेगा, क्योंकि ऐसी धारणा है कि उन्हें सरकार का मजबूत संरक्षण हासिल है।’’
विज्ञापन


और कमजोर होगी वित्त पोषण क्षमता
रेटिंग एजेंसी ने कहा, ‘‘इसकी वजह से कुछ निजी क्षेत्र के बैंकों, खासतौर से छोटे संस्थानों को सरकारी बैंकों के हाथों जमा राशि खोनी पड़ सकती है, जिसके उनकी वित्त पोषण क्षमता और कमजोर होगी।’’
विज्ञापन


वहीं मूडीज ने कहा कि यस बैंक प्रकरण में बचाव के बावजूद इससे संकटग्रस्त निजी क्षेत्र के बैंकों को बचाने की प्रक्रिया में कमजोरियों का पता चलता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें