फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट 2020: बैंक में जमा पांच लाख तक की रकम होगी बीमित, सरकार बेचेगी LIC में हिस्सा

Sat, 01 Feb 2020 01:04 PM IST
paliwal पालीवाल बजट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
budget 2020 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों के दिवालिया होने पर एक लाख रुपये की बीमित राशि को बढ़ाकर के पांच लाख रुपये करने की घोषणा की है। इसके अलावा सरकार ने एलआईसी में आईपीओ के जरिए अपनी शेयर पूंजी की हिस्सेदारी को बेचेगी। 

  • अब अगर कोई बैंक दिवालिया होता है, तो फिर ग्राहकों को पांच लाख रुपये की राशि बीमित होगी। 
  • सरकार आईपीओ द्वारा एलआईसी में अपनी शेयर पूंजी का हिस्सा बेचेगी। 
  • सरकारी बैंको को मजबूत बनाने के लिए बैंकिंग विनियम अधिनियम में संशोधन किया जाएगा। 
  • अनुसूचित वाणिज्यिक बैंको में जमाकर्ताओं का पैसा पूर्ण रूप से सुरक्षित। 
  • आईडीबीआई बैंक की शेष पूंजी स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से बेंचे जाने का प्रस्ताव। 
  • अर्थव्यवस्था के पहिए को चलायमान रखने के लिए एमएसएमई अत्यंत महत्वपूर्ण। 
  • कारक विनियम अधिनियम 2011 में संशोधन का प्रस्ताव। 
  • एमएसएमई उद्यमियों के लिए अधीनस्थ ऋण प्रदान करने के लिए स्कीम का प्रावधान। 
  • एप आधारित बीजक वित्तपोषण ऋण उत्पाद प्रारंभ किया जाएगा। 
  • सिडबी बैंक के साथ एक्जिम बैंक द्वारा एक हजार करोड़ की स्कीम आरंभ की जाएगी। 
  • सरकारी प्रतिभूतियों की कतिपय विनिदिष्ट श्रेणियां अनिवासियी निवेशकों के लिए भी खोली जाएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें