फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बोर्ड ने दी आंध्रा और कॉर्पोरेशन बैंक के विलय को मंजूरी

Tue, 10 Sep 2019 10:43 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूनियन बैंक - फोटो : PTI
विज्ञापन

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बोर्ड ने सोमवार को सार्वजनिक क्षेत्र के आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक के अपने साथ विलय को मंजूरी दे दी है। बैंक बोर्ड ने इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष के लिए 17,200 करोड़ की पूंजी डालने का भी फैसला किया है। 

बोर्ड की बैठक में विलय पर अंतिम मुहर लगी

बैंक की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, निदेशक बोर्ड की बैठक में विलय पर अंतिम मुहर लगी और विलय के बाद बनने वाले बैंक की वित्तीय स्थिति मजबूत बनाने के लिए 17,200 करोड़ रुपये की पूंजी लाने का फैसला किया गया। इसमें से 13 हजार करोड़ रुपये इक्विटी शेयर के जरिये और 4,200 करोड़ रुपये टीयर-1 व टीयर-2 बांड के जरिये देने पर सहमति बनी। 

विज्ञापन


इससे पहले वित्त मंत्री ने सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों का विलय कर चार बड़े बैंक बनाने का एलान किया था। सोमवार को इक्विटी बाजार में यूनियन बैंक का शेयर 2.27 फीसदी चढ़कर 56.25 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। विलय के पश्चात् यूनियन बैंक ऑफ इंडिया देश का पांचवां सबसे बड़ा बैंक होगा। इसका कुल कारोबार 14.59 लाख करोड़ रुपये का होगा एवं इसकी कुल शाखाओं की संख्या 9,609 होगी। 

इन बैंकों का होगा विलय

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले सप्ताह ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स तथा यूनाइटेड बैंक का पंजाब नेशनल बैंक में, सिंडिकेट बैंक का केनरा बैंक, इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक और आंध्रा बैंक एवं कॉर्पोरेशन बैंक का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में विलय करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें