बढ़ती उम्र के साथ महंगा होगा प्रीमियम
रिपोर्ट में कहा गया है कि टर्म बीमा प्रीमियम जितनी जल्दी खरीदा जाए, उतना ही सस्ता पड़ेगा। अगर कोई 25 साल का ग्राहक टर्म बीमा खरीदने में 10 साल की देरी करता है, तो उसे प्रीमियम पर 48.9 फीसदी ज्यादा खर्च करना पडे़गा। इसी तरह, 35 साल के व्यक्ति को देरी से बीमा खरीदने पर 77.6 फीसदी और 45 साल के ग्राहक को देरी पर 80.8 फीसदी ज्यादा रकम चुकानी पड़ेगी। लिहाजा टर्म बीमा का पूरा लाभ उठाने के लिए जितनी जल्दी हो सके प्लान खरीद लेना चाहिए।
सिगरेट पीने वाले को चुकानी होगी डेढ़ गुना रकम
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बीमा कंपनियां धूम्रपान को सेहत के लिए बड़ा जोखिम मानती हैं और सिगरेट पीने वाले ग्राहकों से ज्यादा प्रीमियम भी वसूलती हैं। समान उम्र के सिगरेट पीने वाले व्यक्ति को टर्म बीमा प्रीमियम पर 50.5 फीसदी ज्यादा देना पडे़गा। महिलाओं के मामले में यह रकम 49.5 फीसदी बढ़ जाती है। इसका मतलब है कि ग्राहक के सेहत पर जोखिम जितना ज्यादा रहेगा, कंपनियां उसी अनुपात में प्रीमियम की रकम बढ़ा सकती हैं। इसमें उम्र और लिंग की भी बड़ी भूमिका रहती है।