भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को एक ऐसी खास मंजूरी दे दी है, जिससे 15 लाख रुपए से अधिक की रकम का टर्म डिपोजिट करने वालों को बहुत फायदा होगा।
यह फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा जो बैंकों में टर्म डिपोजिट करने के बाद उसके मेच्योर होने पर ही पैसा निकालते हैं। मेच्योरिटी से पहले पैसे निकालने वालों को इस स्कीम का फायदा नहीं मिल पाएगा।
जो लोग मेच्योरिटी से पहले पैसा न निकालने की शर्त पर बैंकों की तरफ से दी जाने वाली इस नई सुविधा को लेंगे, उनके पैसों पर बैंकों को अलग-अलग ब्याज दरें रखने की मंजूरी मिल गई है।