फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार छलका राजन का दर्द, कहा- पूरे करना चाहता था अधूरे कार्य

Fri, 02 Sep 2016 04:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
raghuram rajan
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि वह बैंकों की बैलेंस शीट की सफाई के अधूरे काम को पूरा करने के लिए रुकना चाहते थे। लेकिन सरकार से समझौता नहीं हो सका।
विज्ञापन


एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में राजन ने कहा कि मैं रुकना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

राजन ने कहा मैं अधूरे कामों को निपटाने के लिए रुकना चाहता था, लेकिन सरकार के साथ दूसरे टर्म के लिए सही समझौता हो नहीं सका। उन्होंने यह भी कहा कि मेरा टर्म पूरा हो चुका था, इसलिए मुझे एक नया टर्म चाहिए था।
Trending Videos
विज्ञापन

'वही किया जो देश के हित में था'

रघुराम राजन - फोटो : Getty Images - file
रघुराम राजन विभिन्न मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए सुर्खियों में रहे हैं। कई मुद्दों पर उनके विचार सरकार के खिलाफ हो जाते थे। उन्होंने खुद पर हुए राजनीतिक हमलों को घटिया बताया। राजन ने जून में फैसला किया था कि वह अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद दूसरे टर्म की मांग नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार के साथ बातचीत की प्रक्रिया उस स्तर पर नहीं पहुंची, जहां वह पद पर रहने के लिए सहमत हो सकें। 

राजन ने आगे कहा कि हालांकि वह सरकार में दोबारा नियुक्त किए जाने या भविष्य के करियर को लेकर कभी चिंतित नहीं हुए और उन्होंने वही किया जो देश के हित में था। उन्होंने कहा कि उन पर हाल ही में हुए कुछ हमले घटिया थे। लेकिन उन्होंने इन हमलों पर ध्यान नहीं दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें