8.22 फीसदी है पीएनबी का नेट एनपीए
पीएनबी का नेट एनपीए 8.22 फीसदी है, जबकि ओबीसी का एनपीए 7.15 फीसदी है। हाल ही में पीएनबी ने अपने तीसरे तिमाही के नतीजों का एलान किया था। बैंक का शुद्ध लाभ 7.12 फीसदी बढ़कर 246.51 करोड़ रुपये हो गया।
कुल आय में गिरावट
शेयर बाजार को दी जानकारी में बैंक ने बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी कुल आय 2.46 फीसदी घटकर 14,854.24 करोड़ रुपये रही जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 15,257.5 करोड़ रुपये रही थी।
नीरव, मेहुल ने किया था घोटाला
उल्लेखनीय है कि पीएनबी 14,356 करोड़ रुपये के नीरव मोदी, मेहुल चोकसी धोखाधड़ी मामले का शिकार हुआ है। बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील मेहता ने कहा कि कंपनी के वित्तीय आंकड़े फिर से सकारात्मक दिशा में दिखने लगे हैं।
बनेगा देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक
देना बैंक और विजया बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय होगा। इस विलय के बाद जो बैंक अस्तित्व में आएगा, वह एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के बाद देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक होगा। देश में जो पांच बड़े बैंक हैं, उनमें एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल हैं।
हालांकि इन बैंकों के ग्राहकों का पेपरवर्क काफी बढ़ जाएगा। देना और विजया बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय नहीं होगा, ब्लकि तीनों बैंकों का विलय करके एक नया बैंक बनाया जाएगा।
फिर से खोलना पड़ सकता है खाता
इन तीन बैंकों के ग्राहकों को नए बैंक में अपना फिर से खाता खोलना होगा। इससे उनका पेपर वर्क काफी बढ़ जाएगा। ग्राहकों को खाता खोलने के लिए एक बार फिर से केवाईसी की प्रक्रिया को दोहराना होगा। केवाईसी हो जाने के बाद ग्राहकों को नई चेकबुक, एटीएम कार्ड और पासबुक मिलेगी।
जमा राशि रहेगी सुरक्षित
इन तीनों बैंकों के ग्राहकों की जमा राशि पूरी तरह से सुरक्षित रहेगी। हालांकि विलय होने के बाद जब नया बैंक आस्तित्व में आएगा, तो फिर ग्राहकों को कुछ समय के लिए खाते का परिचालन करना बंद करना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि सभी कुछ नए सिरे से होगा और बैंक उतने समय के लिए आपके खाते में से पैसा निकालने या फिर जमा कराने पर रोक लगा सकता है।