संकट से उबरने का यह है तरीका
हिमांशु पुजारा ने कहा कि इस संकट से उबरने का तरीका भी है। 1 लाख एटीएम के बंद होने से बचाने के लिए सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक शहरी क्षेत्रों में मौजूद एटीएम पर लेनदेन का शुल्क बढ़ा दे तो खतरा टल सकता है।
कैटमी ने दिया शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव
कैटमी ने एटीएम पर नकद लेनदेन दर को 15 रुपये से 18 रुपये करने का सुझाव दिया है। इसके अलावा छठे ट्रांजेक्शन पर शुल्क को 20 रुपये से बढ़ाकर के 25 रुपये करने का प्रस्ताव दिया है। अधिकांश उपभोक्ताओं के मासिक खर्चों के लिए पांच नि:शुल्क मासिक एटीएम लेनदेन पर्याप्त रूप से अधिक है।
गांवों, कस्बों में एटीएम को दें सब्सिडी
पुजारा ने कहा कि सरकार ग्रामीण एटीएम को वित्तीय सब्सिडी प्रदान करे ताकि कम राजस्व और वित्तीय नुकसान की वसूली की जा सके। हम सब्सिडी को एक अच्छे उपाय के रूप में देखते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि एटीएम डिप्लॉयर्स सेवा जारी रखें और ग्रामीण भारत में नए एटीएम स्थापित करें। यह मुख्य रूप से नकदी-आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था और समग्र वित्तीय समावेशन में नकदी उपलब्ध कराने के उद्देश्यों को पूरा करेगा।