अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मोदी सरकार के नोट बैन के फैसले की सराहना की है। आईएमएफ की तरफ से कहा गया कि भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए उठाए गए भारत सरकार के कदम का समर्थन है। इसी के साथ यह भी कहा गया कि इस काम को बिना किसी अफरा-तफरी के किया जाना चाहिए।
आईएमएफ प्रवक्ता गैरी राइस ने पत्रकारों से कहा कि भारत में कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाए गए भारत सरकार के कदम का स्वागत है। इसका हम पूरा समर्थन करते है। लेकिन सरकार को ऐसी तरकीब निकालनी चाहिए, जिससे नोट बदली के दौरान अफरा-तफरी न हो।
गैरी ने कहा कि कई देश मुद्रा बदलाव को लेकर ऐसे कदम उठा चुके हैं। ऐसे में भारत सरकार का फैसला भी देश की बेहतरी में है, लेकिन इस काम को बढ़िया तरीके से किया जाना चाहिए।