फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2000 का नोटः जानिए इसके 17 फीचर्स और ऐसे करें पहचान   

Fri, 11 Nov 2016 11:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बैंकनोट
विज्ञापन
भारत के मुद्रा परिवार में नया सदस्य शामिल हो गया है। ये सदस्य है 2000 रुपए का बैंक नोट। लोग उत्साह के साथ  बैंकनोट को लेकर अपनी तस्वीरें साझा कर रहे हैं। अब सवाल यह है 2000 के इस नए नोट की क्या पहचान है, जानिए इससे जुड़े खास फीचर्स...
विज्ञापन


नोट का फ्रंट ऐसा होगा
1- 2000 के नोट का साइज है- 66× 166 एमएम 
2- सिक्योरिटी थ्रेड जिस पर तीन शब्द लिखे होंगे- भारत, RBI, 2000
3-मैजेंटा यानी लाल और बैंगनी का मिश्रित रंग
4- बाई और 2000 लिखा वाटरमार्क
5-देवनागरी में नोट की कीमत लिखी होगी।
6-महात्मा गांधी की तस्वीर
7-नोट पर एक ज्योमैट्रिक पैटर्न हुआ है जो गांधी जी की तस्वीर के बिल्कुल करीब है।
8-जब नोट को तिरछा किया जाता है तो थ्रेड का रंग हरे से नीले की ओर बदलता है।
9- महात्मा गांधी सीरीज के नए नोट में आरबीआई के नए गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर हैं।
10- दाईं और अशोक स्तंभ

नोट का पिछला हिस्सा ऐसा होगा
11- बैंकनोट के पिछले हिस्सा पर गौर करेंगे तो पाएंगे कि बाईं ओर इसका प्रिंटिंग साल -2016 मुद्रित होगा।
12- मंगलयान की तस्वीर नोट के बीच में साफ दिखाई देगी।
13- स्वच्छ भारत का लोगो

दृष्टिबाधितों के लिए
14- नोट के फ्रंट पर बाईं और दाईं ओर 7 लाइन बनी हुई हैं।
15- आयताकार आकृति में लिखा उभरे अक्षरों में लिखा 2000
16- महात्मा गांधी की उभरी आकृति
17- अशोक स्तंभ की उभरी हुई आकृति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें