फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banking: सरकारी बैंक कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी, वेतन वृद्धि और पेंशन रिविजन के लिए हुआ समझौता

Fri, 08 Dec 2023 12:43 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bank Employees Salary Hike: ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन ने एक्स पर पोस्ट में जानकारी दी है कि एआईबीओसी की ओर से कॉमरेड बालाचंद्र पीएम (अध्यक्ष) ने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। जॉइंट नोट को अंतिम रूप देने से पहले किसी भी बचे मुद्दे पर फिर से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
सैलरी - फोटो : Free Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) और यूनियनों के साथ सरकारी बैंकों के कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के लिए एक वेतन समझौते पर सहमति बनी है। भारतीय बैंक संघ (आईबीए) और अन्य यूनियन पांच सालों के लिए 17 फीसदी वेतन वृद्धि करने पर सहमत हो गई हैं। ये वेतन बढ़ोतरी एक नवंबर 2022 से पेंडिंग थी और इसके लिए एमओयू भी साइन हो गया। 

17 फीसदी वेतन बढ़ोतरी का निर्णय होगा लागू

वेतन समझौते के अनुसार एक नवंबर 20222 से 17 फीसदी वेतन बढ़ोतरी का निर्णय लागू होगा। इसके तहत बेसिक और डीए पर तीन फीसदी लोडिंग का लाभ मिलेगा। पेंशन रिवीजन के साथ साथ पांच दिनों के वर्किंग का नियम भी लागू होगा। समझौते के बाद अब ये मामला वित्त मंत्रालय के पास पहुंच गया है। 

एआईबीओसी ने ट्वीट कर दी ये जानकारी

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन ने एक्स पर पोस्ट में जानकारी दी है कि एआईबीओसी की ओर से कॉमरेड बालाचंद्र पीएम (अध्यक्ष) ने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। जॉइंट नोट को अंतिम रूप देने से पहले किसी भी बचे मुद्दे पर फिर से चर्चा की जाएगी। इसमें ये भी कहा गया कि हालांकि बांटी गई रकम उनकी शुरुआती अपेक्षाओं को पूरा नहीं करती है, लेकिन पेंशनर्स के लिए एक अच्छी खबर है क्योंकि अब उन्हें लंबे समय से इंतजार के बाद 'अनुग्रह' राशि का फायदा मिलेगा यानी पेंशन का रिविजन किया जाएगा।

विज्ञापन

 

एआईबीओसी ने सहमति पर जताई खुशी

वेतन में 17 फीसदी बढ़ोतरी को लेकर IBA के साथ समझौते के बाद पेंशन रिवीजन पर भी रजामंदी बन गई है। हालांकि शनिवार की छुट्टी की मांग पर अभी मामला अटका है और नोट में इस पर दस्तखत नहीं हुए हैं। एआईबीओसी की ओर से कहा गया है कि सैलरी परसेंटेज और वेटेज अनुमान से कम होने के बावजूद ये देश के 8.50 लाख बैंक कर्मचारियों के लिए खुशी की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें