फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED Action in Kerala: ईडी ने कंडाला को-ऑपरेटिव बैंक में की छापेमारी, ऋण धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

Wed, 08 Nov 2023 02:44 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ED Action in Kerala: छापेमारी की यह कार्रवाई ऋण धोखाधड़ी मामले से जुड़ी है जिसमें बैंक के पूर्व अध्यक्ष और भाकपा नेता एन भसुरंगन वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों का सामना कर रहे हैं। यह छापेमारी पूर्व सचिव शांताकुमारी राजेंद्रन और मोहन चंद्रन के घरों के साथ-साथ एक कलेक्शन एजेंट के आवास पर भी की गई।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में कंडाला सर्विसेज कोऑपरेटिव बैंक में छापेमारी की। ईडी ने बैंक में कई करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं की खबरों के बाद कट्टाकड़ा के पास बैंक में छापेमारी की कार्रवाई की। ईडी ने बैंक से जुड़े कई अन्य ठिकानों पर भी छापे मारे। पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की कि ईडी की छापेमारी सुबह शुरू हुई और अब भी जारी है।

विज्ञापन


छापेमारी की यह कार्रवाई ऋण धोखाधड़ी मामले से जुड़ी है जिसमें बैंक के पूर्व अध्यक्ष और भाकपा नेता एन भसुरंगन वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों का सामना कर रहे हैं। यह छापेमारी पूर्व सचिव शांताकुमारी राजेंद्रन और मोहन चंद्रन के घरों के साथ-साथ एक कलेक्शन एजेंट के आवास पर भी की गई।

खबरों के अनुसार, भसुरंगन के आवास और पूजाप्पुरा में उनके बेटे के रेस्तरां में भी जांच की गई। ईडी ने कई ऋण लेनदेन सहित बैंक दस्तावेजों की जांच की। केरल में सहकारिता विभाग ने बैंक में 100 करोड़ रुपये की गड़बड़ी का पता लगाया था। सहकारी रजिस्ट्रार ने इससे पहले ऋण धोखाधड़ी मामले के संबंध में रिपोर्ट ईडी को सौंपी थी। छापेमारी इसी घटनाक्रम के बाद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें