फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों पर है अमेजॉन की नजरें

Wed, 22 Mar 2017 10:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
अमेजॉन - फोटो : The Verge
विज्ञापन
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन ने कहा है कि वो भारत में हर कोने पर ध्यान दे रहा है। भारतीय ऑनलाइन रिटेल मार्केट में अमेजॉन को भारतीय कंपनी फ्लिपकार्ट से कड़ी टक्कर मिल रही है। दोनों ही कंपनियां छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों पर खास ध्यान दे रहीं हैं।
विज्ञापन


अमेजॉन इंडिया के प्रमुख अमित अग्रवाल ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य सबके लिए सबकुछ उपलब्ध करवाना है। कंपनी नहीं मानती कि ई-कॉमर्स में ग्राहकों में कोई फर्क है। हमारा मानना है कि ग्राहकों को हर कोने में सब कुछ मिलना चाहिए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जुलाई 2016 के बाद से फ्लिपकार्ट ने छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में बिक्री में तेजी दर्ज की है। इन इलाकों ने कुल बिक्री का दो-तिहाई हिस्सा दिया। फ्लिपकार्ट के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) नितिन सेठ ने कहा कि कंपनी छोटे शहरों 65% नए ग्राहकों को जोड़ने की कोशिश कर रही है। अक्टूबर में हुई 'मेगा सेल' में ज्यादातर खरीददार गैर-मैट्रो शहरों से थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि फ्लिपकार्ट और अमेजॉन भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइट हैं। दोनों की नजरें अब दक्षिण-एशियाई मार्केट पर है और दोनों 2019-20 तक इस 26 बिलियन डॉलर के बाजार 103 बिलियन डॉलर का बनाना चाहते हैं।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें