घरेलू बाजार में गिरावट के बावजूद सोना-चांदी ने मार्केट में बड़ी उछाल लगाई है। सोना 357 रुपये महंगा हुआ है। इसके साथ ही उसका दाम 28862 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। चांदी भी इस तेजी में पीछे नहीं है। चांदी भी 446 रुपये महंगी हो गई है। चांदी 41315 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है।
मंगलवार को भी खुलने के साथ ही सोने और चांदी महंगे स्तर पर खुले थे। तब सोने का दाम 28511 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी भी 345 रुपये महंगी हो गई थी, इसका दाम 40943 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया।