फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले कुछ महीने में निजी क्षेत्र की हो जाएगी एयर इंडिया

Sun, 03 Nov 2019 04:41 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : PTI
विज्ञापन

घाटे में चल रही भारतीय सरकारी हवाई सेवा एयर इंडिया अगले कुछ महीने में निजी क्षेत्र के हाथों में सौंप दी जाएगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी शुक्रवार को यहां कहा कि एयर इंडिया के निजीकरण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और इसके अगले कुछ महीने में पूरा हो जाने का अनुमान है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय एयरलाइंस की बिक्री भारतीय हवाई सेवा क्षेत्र के हित में की जा रही है, जिससे इस क्षेत्र को तेजी से विकसित करने के लिए सक्षम बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकारों को एयरलाइंस संचालन में खुद नहीं होना चाहिए।

पुरी ने यहां बर्मिंघम यूनिवर्सिटी में गुरु नानक देव की शिक्षाओं पर आयोजित इंडियन इंस्टीट्यूट वार्षिक व्याख्यान से इतर कहा, मेरा अनुमान है कि फ्लैगशिप एयरलाइंस एयर इंडिया के निजीकरण की प्रक्रिया अगले कुछ महीनों में पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन


पुरी ने इस बार एयरलाइंस की 100 फीसदी हिस्सेदारी निजी क्षेत्र को सौंपने के निर्णय का भी बचाव किया। उड्डयन मंत्री ने कहा कि भारतीय फ्लैगशिप एयरलाइंस को बेचने के पिछले प्रयासों की विफलता से सबक लेते हुए इस बार एक आसान प्रक्रिया सुनिश्चित करने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन

देश के आर्थिक विकास पर होगा प्रभाव

पुरी ने कहा कि मेरे हिसाब से नागरिक उड्डयन क्षेत्र आगामी दशक में भारत के अंदर आर्थिक विकास पर अहम प्रभाव डालेगा। इस क्षेत्र में विदेशी निवेशकों के आगमन से इसे बेहद तेजी मिलेगी। उन्होंने कहा, मैं विश्वस्त हूं कि ऐसा होगा। आज की तारीख में हमारे पास विश्व में तीसरा सबसे बड़ा घरेलू नागरिक उड्डयन क्षेत्र है, लेकिन जल्द ही हम हर तरीके से विश्व के तीसरे सबसे बड़े नागरिक उड्डयन क्षेत्र बनेंगे। जिस दर से हम आगे बढ़ रहे हैं, उससे वैश्विक यातायात में हमारी हिस्सेदारी केवल बढ़ ही सकती है।

 2030 तक देश की अर्थव्यवस्था 10 खरब होने का है यकीन

नागरिक उड्डयन के अतिरिक्त आवास व शहरी मामलों के मंत्री और वाणिज्य राज्य मंत्री का भार भी संभाल रहे पुरी ने देश के आर्थिक विकास के आंकड़ों पर संतोष जताया। उन्होंने कहा, फिलहाल भारतीय जीडीपी 2.89 खरब डॉलर की है और हम मंदी से गुजर रहे हैं, लेकिन मुझे यकीन है कि देश 2024 तक 5 खरब डॉलर और 2030 तक 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें