फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: 200 सैलूनों को लग्जरी पर्यटक ट्रेनों में तब्दील करेगा IRCTC

Mon, 28 Oct 2019 02:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
वैसे तो भारतीय रेलवे आए दिन यात्रियों के लिए कोई न कोई सुविधा का एलान करता रहता है। अब भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। भारतीय रेलवे ने 200 सैलूनों को 10 लग्जरी पर्यटक ट्रेनों में तब्दील करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

अतिरिक्त राजस्व अर्जित करने का फैसला

आईआरसीटीसी ने औपनिवेशिक काल की शैली में बने रेलवे के डिब्बों को आम जनता के इस्तेमाल के लिए शुरू करने और अतिरिक्त राजस्व अर्जित करने का फैसला किया है। 

सैलून में है सभी सुविधाएं

इन सैलूनों में दो बेडरूम, एक पैंट्री, एक शौचालय और एक रसोई है और इनमें पांच दिनों तक रुका जा सकता है।
 

सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए दस ट्रेन 

कुछ सैलूनों को निरीक्षण के लिए रेलवे अधिकारियों के इस्तेमाल के लिए रखा जाएगा लेकिन इनमें से 200 को आईआरसीटीसी को सौंपा जाएगा। इन 200 सैलूनों को पर्यटक ट्रेनों के तौर पर चलाया जाएगा। वहीं दस ट्रेनों को सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए शुरू किया जाएगा।
 
विज्ञापन

रेल मंत्री ने उठाया था ये कदम

बता दें कि पिछले साल रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने निजी सैलून को सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए सौंप दिया था। साथ ही उन्होंने विभिन्न मंडलों से भी ऐसा करने के लिए कहा था। 

पिछले साल शुरू हुई थी सैलून डिब्बों की शुरुआत

पिछले साल मार्च में पिछले साल मार्च में आम जनता के लिए एयर कंडीशंड कमरों के साथ पहले सैलून डिब्बों की शुरुआत की थी, इसका किराया दो लाख रुपये है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें