फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-श्रम पोर्टल : 92 प्रतिशत कामगारों का वेतन है 10 हजार रुपये से कम

Thu, 18 Nov 2021 05:36 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के 8.01 करोड़ कामगार पंजीकृत हैं। इनमें 72% अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के हैं। आंकड़े बताते हैं, ये कामगार अत्यधिक गरीबी में गुजारा कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
मजदूर- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत देश के असंगठित क्षेत्र के 92.37 प्रतिशत कामगारों की मासिक आय 10,000 रुपये से कम है। वहीं, 5.58 फीसदी की कमाई 10,001 से 15,000 रुपये के बीच है। 

विज्ञापन


ई-श्रम पोर्टल ने पहली बार जारी किए असंगठित क्षेत्र के आंकड़े
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के 8.01 करोड़ कामगार पंजीकृत हैं। इनमें 72% अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के हैं। आंकड़े बताते हैं, ये कामगार अत्यधिक गरीबी में गुजारा कर रहे हैं। 

सामाजिक श्रेणी के विश्लेषण से पता चलता है कि 72.58% पंजीकृत श्रमिक पिछड़े वर्ग से नीचे के हैं। इनमें 40.44% ओबीसी, 23.76% एससी, 8.38% एसटी श्रेणी के हैं। यह पोर्टल अगस्त, 2021 को लॉन्च हुआ था।
विज्ञापन


पंजीकृत कामगारों में महिलाएं ज्यादा
ई-श्रम पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक, पंजीकृत कामगारों में 86.58 फीसदी के पास बैंक खाते हैं। कुल श्रमिकों में महिलाओं की हिस्सेदारी 51.66 फीसदी और पुरुषों की 48.34 फीसदी है। वहीं, 61.4% कामगारों की उम्र 18 से 40 साल के बीच है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें