फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई के मुकाबले जून में 33 फीसदी ज्यादा नौकरियां, हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 107 फीसदी बढ़ी भर्तियां

Thu, 09 Jul 2020 12:54 AM IST
अवधेश कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
job - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
लॉकडाउन में ढील के बाद कारोबारी गतिविधियां बढ़ने से देश में नई भर्तियों में तेजी आई है। यही कारण है कि मई के मुकाबले जून में हायरिंग गतिविधियों में 33 फीसदी की तेजी आई है। इसी के साथ नौकरी जॉबस्पीक सूचकांक जून में 1,208 पर पहुंच गया, जो मई में 910 पर था। हालांकि, जून 2019 के मुकाबले हायरिंग गतिविधियों में अब भी 44 फीसदी की गिरावट है।
विज्ञापन

नौकरी डॉट कॉम की बुधवार की रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉकडाउन के कारण हॉस्पिटैलिटी, खुदरा और वाहन क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था। जून में सरकार की ओर से अनलॉक 1.0 लागू करने के साथ इन क्षेत्रों में भर्तियों में तेजी आई है। हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में मई के मुकाबले जून में भर्तियां 107 फीसदी बढ़ी हैं, जबकि खुदरा और वाहन क्षेत्र में 77-77 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। इसके अलावा, शिक्षा/टीचिंग की कार्यात्मक भूमिकाओं में 49 फीसदी, फार्मा/बायोटेक में 36 फीसदी और सेल्स/बिजनेस डेवलपमेंट में 33 फीसदी की तेजी देखी गई है। सभी स्तरों पर अनुभवी लोगों की भर्ती जून में मई के मुकाबले औसतन 28 फीसदी बढ़ी है। इनमें सबसे ज्यादा उछाल एंट्री लेवल एक्जिक्यूटिव बैंड (0 से 3 साल का अनुभव) में आया है। नौकरी जॉबस्पीक एक मासिक सूचकांक है, जो नौकरी डॉट कॉम पर सूचीबद्ध होने वाली नौकरियों के आधार पर हायरिंग गतिविधियों की गणना करता है। 
विज्ञापन

आने वाले महीनों में बढ़ेंगी भर्तियां

नौकरी डॉट कॉम के मुख्य व्यापार अधिकारी पवन गोयल ने कहा, अनलॉक 1.0 की घोषणा के कारण नई भर्तियों में मासिक आधार पर तेजी दर्ज की गई है। यह सुधार उत्साहजनक है। हालांकि, सालाना आधार पर हायरिंग गतिविधियां अब भी प्रभावित हैं। इसमें सुधार में वक्त लगेगा। उन्होंने कहा, आईटी, बीपीओ/आईटीईएस, एफएमसीजी और अकाउंटिंग जैसे प्रमुख उद्योगों में पिछले दो महीनों के मुकाबले जून में हायरिंग गतिविधियों में महत्वपूर्ण तेजी आई है। उम्मीद है कि आने वाले महीनों में हायरिंग गतिविधियों में तेज उछाल देखने को मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें