फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zara Hatke: पानी पर बसा है ये अनोखा गांव, नांव पर ही लगता है बाजार, वीडियो हो रहा है वायरल

Mon, 05 May 2025 08:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Zara Hatke: दुनिया में आपने कई अनोखे गावों के बारे में सुना और पढ़ा होगा। इन गावों के अलग-अलग खासियत और पहचान होती है। लेकिन क्या आपने कभी पानी पर तैरते गांव के बारे में सुना है? नहीं तो आज हम आपको एक गांव के बारे में बताएंगे, जो पानी पर बसा हुआ है।
विज्ञापन
पानी पर बसा है ये अनोखा गांव, नांव पर ही लगता है बाजार - फोटो : Instagram/vmotorshowofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Zara Hatke: दुनिया में आपने कई अनोखे गावों के बारे में सुना और पढ़ा होगा। इन गावों के अलग-अलग खासियत और पहचान होती है। लेकिन क्या आपने कभी पानी पर तैरते गांव के बारे में सुना है? नहीं तो आज हम आपको एक गांव के बारे में बताएंगे, जो पानी पर बसा हुआ है। अफ्रीका में एक बस्ती है, जिसका गनवी है।  यह स्लम बेनिन में स्थित है। इसे अफ्रीका का वेनिस भी कहा जाता है। यहां के जलमार्ग पर खूबसूरत नाव चलती हैं। यह देखने में वेनिस की तरह लगता है, लेकिन यहां के घर उससे बिल्कुल लग हैं। इस गांव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


गनवी अफ्रीकी देश बेनिन में नोकोई झील पर बसा एक गांव है। यह गांव दुनिया घूमने की अजीबोगरीब जगहों में से एक है। यहां पर 30 हजार से अधिक लोग रहते हैं। यहां बांस से घर बने हुए हैं। लकड़ी के आधार पर यह घर टिके हुए हैं। यह गांव पर पानी पर बसा है, लेकिन यहां लोगों के लिए पीने के पानी की बड़ी किल्लत है। 

क्या हैं गांव में सुविधाएं? 

इस गांव में हाथों से बने सामान बिकते हैं। यहां पर पानी पर तैरता बाजार भी है। टाउनशिप में जमीन भी है, जहां पर यहां रहने वाले बच्चों के लिए स्कूल बनाया गया है। यहां पर एक बैंक, डाकघर, एक चर्च, मस्जिद और मेडिकल सुविधा भी है। सबसे बड़ी बात है कि कब्रिस्तान बनाने के लिए ग्रामीणों को बड़ी मात्रा मिट्टी लानी पड़ती है।
विज्ञापन


Nostradamus: दुनियाभर में होगा हिंदु धर्म का राज? भारत-पाक युद्ध और हिंदू धर्म पर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी



Most Dangerous Rivers: दुनिया की पांच सबसे खतरनाक नदियां, एक तो रातों रात बदल लेती है रास्ता

मछली पकड़ते हैं लोग

गांव के अधिकतर लोग मछली पकड़ने का काम करते हैं। इसके साथ ही आने वाले पर्यटक यहां के लोगों की कमाई का जरिया है। यहां पर मछुआरे बांस और जाल के जरिए कई तकनीक का इस्तेमाल कर मछली पकड़ते हैं। मैदानी इलाकों में जमीन लेकर कुछ लोग जानवर भी पालते हैं। पानी पर ही कुछ रेस्टोरेंट हैं, जिनमें खाना मिलता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें