फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs DC: पहली गेंद पर विकेट लेने वाले सनराइजर्स के चौथे गेंदबाज बने कमिंस, करुण पांचवीं बार शून्य पर आउट

Mon, 05 May 2025 08:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

दिल्ली की झटके से शुरुआत हुई। पैट कमिंस ने करुण नायर को पहली ही गेंद पर आउट किया। कमिंस की गेंद करुण के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों में गई।
विज्ञापन
पैट कमिंस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस आईपीएल मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के चौथे गेंदबाज बन गए हैं। कमिंस ने शुरुआती ओवर की पहली ही गेंद पर करुण नायर को आउट किया और यह विशेष उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 
विज्ञापन

झटके से हुई दिल्ली की शुरुआत 
सनराइजर्स ने इस मैच के लिए सचिन बेबी और अभिनव मनोहर को प्लेइंग 11 में शामिल किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने टीम में बदलाव किया है। कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि मुकेश कुमार की जगह टी नटराजन को टीम में शामिल किया गया है। दिल्ली की झटके से शुरुआत हुई। पैट कमिंस ने करुण नायर को पहली ही गेंद पर आउट किया। कमिंस की गेंद करुण के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों में गई। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: रोहित शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर क्यों उतार रही मुंबई इंडियंस? जयवर्धने ने किया बड़ा खुलासा

पहले भी शून्य पर आउट हुए हैं करुण 
आईपीएल में यह पांचवीं और इस सीजन दूसरी बार हुआ है जब करुण खाता खोले बिना पवेलियन लौटे हैं। करुण इससे पहले 2013 में मुंबई इंडियंस, 2017 में पंजाब किंग्स, 2020 में मुंबई इंडियंस और 2025 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी शून्य पर आउट हो चुके हैं। 
विज्ञापन

दिल्ली की खराब शुरुआत
दूसरी ओर, कमिंस आईपीएल मुकाबले के पहले मैच में पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले सनराइजर्स के चौथे बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले जगदीशा सुचिथ, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी ऐसा कर चुके हैं। सुचिथ ने 2022 में विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार ने 2023 में प्रभसिमरन सिंह और शमी ने इस सीजन शेख रशीद को मैच की पहली गेंद पर आउट किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही है और टीम ने 29 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें