फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की पांच सबसे अजीबोगरीब जेल, कहीं परिवार के साथ रहते हैं कैदी तो कहीं खरीदना पड़ता है कमरा

Sat, 04 Apr 2020 01:38 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जेल एक ऐसी जगह होती है, जहां पर चोरी, डकैती से लेकर अन्य अपराधों के लिए सजा के तौर पर अपराधियों को रखा जाता है। कोई जेल अच्छी सुविधाओं के जानी जाती है तो कोई कैदियों के प्रति अपनी क्रूरता के लिए जानी जाती है। आज हम आपको दुनिया की पांच अजीबोगरीब जेलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अलग वजह से ही जाने जाते हैं। कहीं कैदियों को अपने परिवार के साथ रहने की छूट है तो कहीं कैदियों को अपने लिए सेल (कमरा) खरीदना पड़ता है, जिसमें वो रह सकें।   
विज्ञापन

2 of 6
सेबू जेल, फिलीपींस - फोटो : Social media
फिलीपींस की यह जेल किसी डिस्को से कम नहीं है। इसका नाम है सेबू जेल। इस जेल का माहौल ही ऐसा है कि यहां कैदी कभी बोर नहीं होते। उनके लिए यहां संगीत की व्यवस्था की गई है, जिससे वो अपना पूरा मनोरंजन करते हैं। यहां के कैदियों के एक डांसिंग वीडियो को अमेरिका की मशहूर टाइम पत्रिका ने अपनी वायरल वीडियोज की सूची में पांचवें नंबर पर रखा था। दरअसल, फिलीपींस प्रशासन और यहां के लोगों का मानना है कि संगीत और नृत्य दोनों ही एक दवाई की तरह काम करते हैं, जो पुरानी जिंदगी के गमों से छुटकारा दिला सकते हैं और एक नई जिंदगी की शुरुआत करा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
फाइव स्टार जेल - फोटो : Social media
ऑस्ट्रिया की यह जेल किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है। पूरी तरह से कांच से ढंकी हुई इस जेल का नाम 'जस्टिस सेंटर लियोबेन' है। यहां जिम से लेकर स्पोर्ट्स सेंटर और कैदियों के लिए निजी आलीशान कमरे बनाए गए हैं, जिसमें टीवी से लेकर फ्रीज तक सभी जरूरी चीजें उपलब्ध हैं। साल 2004 में बनी इस जेल में कैदी किसी राजा से कम की जिंदगी नहीं जीते हैं। 

4 of 6
बोलीविया की सैन पेड्रो जेल - फोटो : Social media
बोलीविया की सैन पेड्रो जेल बेहद ही अजीबोगरीब वजह से दुनियाभर में जानी जाती है। आमतौर पर अन्य जेलों में कैदियों को किसी भी सेल (कमरा) में डाल दिया जाता है, लेकिन यहां पर कैदियों को अपने लिए सेल खरीदना पड़ता है, ताकि वो उसमें रह सकें। यहां 1500 के करीब कैदी रहते हैं। इस जेल का माहौल शहर की गलियों जैसा लगता है, जहां बाजार लगे रहते हैं, फूड स्टॉल लगे होते हैं। यहां कैदी अपनी सजा इसी तरह काटते हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
दुनिया की सबसे छोटी जेल (सार्क जेल) - फोटो : Social media
इंग्लैंड और फ्रांस के बीच एक छोटा सा द्वीप है गुवेर्नसी, जहां दुनिया की सबसे छोटी जेल है। इसे 'सार्क जेल' के नाम से जाना जाता है। 1856 में बने इस जेल में सिर्फ दो ही कैदी रह सकते हैं। आज भी इसमें कैदियों को रात भर की कैद की सजा दी जाती है। हालांकि अगर कैदी ज्यादा उत्पात मचाते हैं तो फिर उन्हें यहां से निकालकर दूसरी बड़ी जेलों में भेज दिया जाता है। यह जेल पर्यटकों के बीच भी काफी मशहूर है। यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए और इस जेल को देखने के लिए आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्पेन की 'अरनजुएज जेल' अपने आप में अनोखी जेल है, क्योंकि यहां कैदियों को अपने परिवार के साथ रहने की छूट है। सेलों के अंदर छोटे बच्चों के लिए दीवारों पर कार्टून बनाए गए हैं। साथ ही उनके लिए यहां स्कूल और प्लेग्राउंड की भी व्यवस्था है। दरअसल, इसके पीछे वजह ये है कि बच्चे अपने माता-पिता के साथ रह सकें और माता-पिता भी उन्हें संभालना सीख सकें। यहां 32 ऐसे सेल हैं, जहां कैदी अपने परिवार के साथ रहते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें