फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का सबसे खतरनाक और रहस्यमयी आइलैंड, जहां हर कदम पर टहलती है मौत, इंसानों के जाने पर है रोक

Sat, 19 Sep 2026 04:15 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

ब्राजील में स्थित इल्हा दा क्वेमादा ग्रांडे आइलैंड पर हर तरफ सिर्फ सांप ही सांप हैं। इसकी वजह से इस आइलैंड को स्नेक आइलैंड कहा जाता है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी कुछ रोच बातें। 
विज्ञापन
दुनिया का सबसे खतरनाक और रहस्यमयी आइलैंड, जहां हर कदम पर टहलती है मौत - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया में कई रहस्यमयी जगहें मौजूद हैं। इनके रहस्य के बारे में जानकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि वैज्ञानिकों के लिए यह रहस्य अभी तक अनसुलझे हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही रहस्यमयी जगह के बारे में बताएंगे, जहां पर हर तरफ सिर्फ सांप ही सांप हैं। इस जगह पर रहने वाले सांप बेहद जहरीले हैं। यहां पर आम इंसानों के जाने पर प्रतिबंध हैं। 

विज्ञापन


कहां पर है यह जगह? 
 
ब्राजील में यह जगह स्थित है, जो एक द्वीप है। यहां पर हर तरफ सिर्फ सांप ही सांप है। बताया जाता है कि इस स्थान पर गर तीन फीट पर आपको एक से पांच सांप दिखाई देते हैं। इस रहस्य को अभी तक वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा नहीं पाए हैं। इस द्वीप को सांपों का द्वीप कहा जाता है। इस स्थान पर गोल्डन लांसहेड वाइपर जैसे जहरीले सांपों का निवास स्थान है। यहां पर आम इंसान नहीं जा सकता है, क्योंकि प्रतिबंध लगाया गया है। 

इस स्थान का नाम इल्हा दा क्वेमादा ग्रांडे है, जो ब्राजील के साओ पाउलो तट से करीब 33 किलोमीटर दूर अटलांटिक महासागर में स्थित है। यह छोटा सा द्वीप देखने पर बेहद खूबसूरत लगता है, लेकिन इस जहरीला और खतरनाक जीव रहता है। 
विज्ञापन


इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर! मुफ्त में बांटे जाएंगे Apple के फोन   

रेलवे की चादर लेकर निकली दीदी, पकड़े जाने पर बदल गए तेवर, वायरल हुआ वीडियो  

क्यों कहा जाता है सांपों का आइलैंड? 

इस द्वीप पर जहरीले सांप रहते हैं, जिसके वजह से इसे स्नेक आइलैंड कहा जाता है। यहां पर सांपों के जहरीले प्रजातियों में शामिल गोल्डन लांसहेड वाइपर पाया जाता है, जिसका वैज्ञानिक नाम बोथ्रॉप्स इंसुलारिस है। यह सांप सिर्फ इसी द्वीप पर पाया जाता है और इसके जहर को बेहद खतरनाक पाया जाता है। गोल्डन लांसहेड वाइपर को संरक्षण वाली प्रजातियों में शामिल किया गया है, क्योंकि इसकी संख्या कम हो रही है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया है कि यहां करीब 3,000 सांप रहते हैं। हालांकि, सांपों की सटीक संख्या को लेकर अलग-अलग अध्ययन और अनुमान हैं। सांपों के रहने की वजह से यह द्वीप सामान्य पर्यटन जगह नहीं है। 

वायरल वीडियो: बिहार के गांव की बहू बनी अमेरिकी महिला, अब ऐसे जी रही है जिंदगी  

क्यों नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़? नई स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, विश्व मौसम एट्रिब्यूशन ने दी चेतावनी

क्यों लोगों के जाने पर है रोक?

स्नेक आइलैंड के बारे में कई डरावनी कहानियां पढ़ने और सुनने को मिलती हैं। लेकिन इन कहानियों के बारे में स्वतंत्र पुष्टि नहीं की जाती हैं। इसलिए इन्हें पूरी तरह सच नहीं माना जा सकता है। इस द्वीप पर मौजूद जहरीले सांप और वहां मुश्किल परिस्थितिया हैं। इसकी वजह से वहां आम लोगों का जाना सुरक्षित नहीं है। इस द्वीप पर शोधकर्ता और वैज्ञानिक विशेष अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था के तहत ही जाते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें