Ajab-Gajab: किस्मत साथ दे तो कुछ भी हो सकता है। एक झटके में इंसान अरबपति भी बन सकता है और कंगाल भी बन सकता है। एक शख्स के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। इस शख्स के खाते में अचानक 200 करोड़ रुपये आ गए, लेकिन उसने अपने घरवालों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि उसने इस बारे में अपनी पत्नी और बच्चों को भी नहीं बताया। अरबपति बने इस शख्स ने इसके पीछे हैरान करने वाली वजह बताई है।
शख्स का कहना है कि उसने अपने घरवालों को यह बात इसलिए नहीं बताई, क्योंकि उनको पता चलेगा कि मैंने दो अरब रुपये की लॉटरी जीती है, तो वो घमंडी और आलसी हो जाएंगे। यह पूरा मामला चीन केगुआंग्शी ज़ुआंग प्रांत का है। इस शख्स ने लॉटरी में 220 मिलियन युआन यानी करीब 2 अरब 50 करोड़ रुपये में जीता है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?