फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: शख्स ने पत्नी और बच्चों से छिपाई 200 करोड़ इनाम जीतने की बात, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Tue, 01 Nov 2022 03:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शख्स ने पत्नी और बच्चों से छिपाई 200 करोड़ इनाम जीतने की बात - फोटो : pixabay

Ajab-Gajab: किस्मत साथ दे तो कुछ भी हो सकता है। एक झटके में इंसान अरबपति भी बन सकता है और कंगाल भी बन सकता है। एक शख्स के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। इस शख्स के खाते में अचानक 200 करोड़ रुपये आ गए, लेकिन उसने अपने घरवालों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि उसने इस बारे में अपनी पत्नी और बच्चों को भी नहीं बताया। अरबपति बने इस शख्स ने इसके पीछे हैरान करने वाली वजह बताई है।

शख्स का कहना है कि उसने अपने घरवालों को यह बात इसलिए नहीं बताई, क्योंकि उनको पता चलेगा कि मैंने दो अरब रुपये की लॉटरी जीती है, तो वो घमंडी और आलसी हो जाएंगे। यह पूरा मामला चीन केगुआंग्शी ज़ुआंग प्रांत का है। इस शख्स ने लॉटरी में 220 मिलियन युआन यानी करीब 2 अरब 50 करोड़ रुपये में जीता है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
विज्ञापन

2 of 5
शख्स ने पत्नी और बच्चों से छिपाई 200 करोड़ इनाम जीतने की बात - फोटो : istock

दरअसल दक्षिणी चीन के केगुआंग्शी ज़ुआंग के रहने वाले शख्स ने लॉटरी के 40 टिकट खरीदे थे। इनमें उसको 7 टिकट में इनाम मिला है। हर टिकट पर शख्स ने 5.48 मिलियन युआन जीता है। गुआंग्शी वेलफेयर लॉटरी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर ने शख्स को 24 अक्तूबर को उसकी इनाम की राशि दे दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स ने इनाम में मिले पैसे में से 5 मिलियन युआन (15 करोड़ रुपये) चैरिटी को दान कर दिए। 



Alien News: वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला दावा, हमारे सोलर सिस्टम में उड़ रहे इतने एलियन जहाज
विज्ञापन

3 of 5
शख्स ने पत्नी और बच्चों से छिपाई 200 करोड़ इनाम जीतने की बात - फोटो : istock
जानिए पत्नी और बच्चों को क्यों नहीं बताई ये बात

शख्स कार्टून वाली पोशाक पहनकर अपने जीते हुए पैसे को लेने के लिए पहुंचा था, ताकि उसे जानने वाले लोग पहचान न सकें। इनाम जीतने से खुश शख्स ने बताया कि वह अपनी जीत की खुशी को काबू में करने की कोशिश कर रहा था।

4 of 5
शख्स ने पत्नी और बच्चों से छिपाई 200 करोड़ इनाम जीतने की बात - फोटो : istock
उसने बताया कि अपनी पत्नी और बच्चों को भी इनाम जीतने के बारे में नहीं बताया। उसने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उसे लगता था कि जब उसकी पत्नी और बच्चों को यह पता चलेगा तो वह दूसरों से अपने आप को श्रेष्ठ समझेंगे और मेहनत या पढ़ाई नहीं करेंगे। 

Alien News: वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला दावा, हमारे सोलर सिस्टम में उड़ रहे इतने एलियन जहाज
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शख्स ने पत्नी और बच्चों से छिपाई 200 करोड़ इनाम जीतने की बात - फोटो : istock
शख्स ने यह भी बताया कि उसने अभी नहीं सोचा है कि वह इतनी बड़ी रकम का क्या करेगा। पैसे को कैसे खर्च किया जाए इसकी योजना तैयार करने में अभी उसे कुछ समय लगेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें