आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां ज्यादातर लोग रोजाना कुछ वक्त जरूर बिताते हैं। अगर आज के युवाओं की बात करें तो उनका ज्यादातर समय इंस्टाग्राम पर रील्स और वीडियोज स्क्रॉल करते हुए बीतता है। आज के युवा वर्ग के अलावा बुजुर्ग भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हालांकि, अगर कुछ गिने-चुने लोगों को छोड़ दें तो लगभग हर इंसान फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स जैसे प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव रहता है और मजेदार वीडियो या तस्वीरें देखता है। रोजाना सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों पोस्ट्स अपलोड होती हैं, जिनमें से कई तो इतनी अलग और अतरंगी होती हैं कि कुछ ही घंटों में वायरल हो जाती हैं। लोग इस एंटरटेनिंग वीडियोज को न केवल देखते हैं, बल्कि अपने दोस्तों और रिश्तेदारों में भी खूब साझा करते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं कंट्रोल कर पा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो का सीन एक ट्रेन का है। आपने भी अगर कभी ट्रेन में यात्रा की है तो जानते होंगे कि ऊपर की सीट पर चढ़ने के लिए उसके पास एक छोटी सी सीढ़ी होती है। आमतौर पर यात्री उसी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस वीडियो में एक महिला कुछ अलग स्टाइल में ऊपर चढ़ने की कोशिश करती हैं। वो लगभग सफल भी हो जाती हैं, लेकिन अचानक उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वे सीधे नीचे आ गिरती हैं। गिरने के बाद बिना कुछ बोले वह नीचे वाली बर्थ पर चुपचाप बैठ जाती हैं। पास बैठा एक लड़का यह देख हंसने लगता है। यह वीडियो स्क्रिप्टेड है या असली। अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन यह तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @vivek3780vivek नामक यूजर ने पोस्ट किया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "पापा की परियां भी स्टंटबाजी करने से मानती नहीं हैं।" जब तक यह खबर लिखी गई, तब तक इस वीडियो को 1 लाख 66 हजार से अधिक बार देखा जा चुका था। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी उतनी ही मजेदार हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "बेइज्जती हो गई न ये तो।" वहीं एक और ने लिखा, "पापा की परियों की बात ही निराली है, ध्यान कहीं और और काम कहीं और।" तीसरे यूजर ने चुटकी ली, "ऐसा स्टंट कौन करता है भाई, ये तो वाकई कमाल है।"