फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सांप को बिल से निकालने के लिए लड़कों ने लगाया गजब का जुगाड़, इंटरनेट यूजर्स बोले- कितने तेजस्वी लोग हैं

Tue, 27 May 2025 03:28 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Saap Ka Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कों ने फोन को पेड़ से टिकाकर रखाहै और बैकग्राउंड में नागिन फिल्म का मशहुर गाना बज रहा है। इस धुन पर शादियों में भी लोग खूब डांस करते हैं।
विज्ञापन
सांप को बाहर निकालने के लिए लड़कों ने लगाया गजब का दिमाग - फोटो : Instagram/smarty___boy__057
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Saap Ka Video: बॉलीवुड फिल्मों में बीन की धुन पर सांप को नाचते हुए दिखाया गया है। साथ ही बीन की धुन पर सांप को सपेरे को काबू करते हुए भी देखा जाता है। अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि बीन की धुन पर नहीं बल्कि मोबाइल फोन पर नागिन धुन पर बिल से निकाले की कोशिश की जा रही है। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़कों ने सांप को बिल से बाहर निकालने के लिए गजब का तरीका निकाला है। उन्होंने यूट्यूब पर श्रीदेवी का मशहूर गाना 'मैं तेरी दुश्मन, दुश्मन तू मेरा' बजाया और फिर कैमरे में ऐसा कुछ रिकॉर्ड हुआ, वो सच में चौंकाने वाला है। बता दें, फिल्म नगीना का है और इसेन स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी। 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कों ने फोन को पेड़ से टिकाकर रखाहै और बैकग्राउंड में नागिन फिल्म का मशहुर गाना बज रहा है। इस धुन पर शादियों में भी लोग खूब डांस करते हैं। वीडियो में एक शख्स कह रहा है कि हैलो दोस्तों... अभी देखो, हम लोग नागिन निकाल रहे हैं। इसके बाद वह कैमरा सांप के बिल की तरफ कर देता है और फिर मोबाइल को जमीन पर सीधा खड़ा कर देता है। इसके बाद कैमरे में चौंका देने वाला दृश्य दिखता है। 
विज्ञापन

 

Viral Video: नेपाल की शादी में अचानक घुसा गैंडा, फिर किया कुछ ऐसा कि लोग फटाफट फोन निकालकर करने लगे रिकॉर्डिंग

फोन पर नागिन धुन बजते ही बिल से दो सांप बाहर आते हैं। एक सांप बाहर निकलकर लहराते हुए नाचने लगता है, तो वहीं दूसरा सिर्फ अंदर से झांकता हुआ दिख रहा है। आखिर में जैसे ही गाने के बोल शुरु होते हैं- मैं तेरी दुश्मन... सांप अचानक नाचना बंद कर देता है और वीडियो यहीं खत्म हो जाता है। 

Viral Video: मेट्रो में सीट न मिलने पर बालों के बल लटकी महिला, मजबूती देख लड़कियां मांगने लगीं हेयर टिप्स

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @smarty___boy__057 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को करोड़ों लोग देख चुके हैं, जबकि पांच लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। एक शख्स ने कहा है, हैकर है भाई हैकर। एक अन्य शख्स ने कहा कि कितने तेजस्वी लोग हैं हमारे भारत में।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें