फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral News: कुंए में मच्छरों और सांपों के बीच 54 घंटे तक फंसी रही महिला, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे हैरान

Mon, 29 Sep 2025 05:50 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral News: 13 सितंबर को यह हादसा हुआ था। क्वानझोउ के पास रहने वाली चिन नाम की महिला जंगल में टहलने के लिए गई थी। वहां पर एक गहरे कुएं को घास-फूस से ढंका गया था, जिसमें वह गिर गई।
विज्ञापन
कुंए में मच्छरों और सांपों के बीच 54 घंटे तक फंसी रही महिला - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral News: चीन से एक ऐसी खबर सामने आई हैं, जिसने लोगों के रोंगटे खड़ कर दिए हैं। दरअसल, यहां पर एक महिला 54 घंटे तक एक कुएं में फंसी रही है। महिला की उम्र 48 वर्ष है। उसने थकान, मच्छरों और पानी के सांपों से लड़ती और हार नहीं मानी। आखिरकार रेस्क्यू टीम ने महिला को 54 घंटे बाद जिंदा बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 13 सितंबर को यह हादसा हुआ था। क्वानझोउ के पास रहने वाली चिन नाम की महिला जंगल में टहलने के लिए गई थी। वहां पर एक गहरे कुएं को घास-फूस से ढंका गया था, जिसमें वह गिर गई। घर वापस नहीं आने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की और 15 सितंबर को बेटे ने जिनजियांग रुइतोंग ब्लू स्काई इमरजेंसी रेस्क्यू सेंटर से सहायता मांगी। 

10 सदस्यीय टीम ने ड्रोन और थर्मल इमेजिंग तकनीक की मदद से महिला की खोज शुरू की। दोपहर में कुएं से धीमी आवाज सुनाई दी। जब टीम ने झाड़ियों को हटाकर देखा तो चिन दिखाई दी, जो पानी में कमर तक डूबी हुई थी और फिसलन भरी दीवार की दरारों को पकड़कर जिंदा रहने की कोशिश कर रही थी। 
विज्ञापन


Viral Video: पाक टीम के हारने के बाद दुर्गा पंडाल में दिखा शहबाज शरीफ का कटा हुआ सिर, ट्रंप को दिखाया गया असुर

महिला ने ऐसे बचाई जान

महिला ने कहा कि शुरुआती घंटों तक वह तैरती रही। कुआं ऊपर से संकरा और नीचे से चौड़ा था, जिसकी वजह से उसका बाहर निकलना असंभव था। इसलिए उसने पत्थरों को दरारों में फंसाकर अस्थायी पायदान बना लिए और खुद को थामे रखा। उसने कहा कि कई बार मैं पूरी तरह टूट गई। कुएं में नीचे घुप्प अंधेरा था, मच्छरों की भरमार थी और पानी में कुछ सांप भी तैर रहे थे। एक बार एक सांप ने मेरे हाथ पर काट भी लिया, लेकिन वह जहरीला नहीं था, वरना शायद मैं बच नहीं पाती।  

Viral Video: रेलवे ट्रैक पर अचानक से आई भेड़, वंदे भारत ट्रेन ने उड़ा दिए चिथड़े, वीडियो दहला देगा दिल

चिन ने आगे बताया कि उसके बूढ़े माता-पिता और हाल ही में यूनिवर्सिटी गई बेटी का ख्याल उसकी हिम्मत बढ़ाता रहा है। उसने कहा कि मैं हार मानकर उन्हें ऐसे नहीं छोड़ सकती थी। रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकालने के बाद उसे जिनजियांग सिटी हॉस्पिटल और फिर क्वानझोउ फर्स्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

Viral Video: जैसे ही शुरू हुआ जयमाला स्टेज पर नागिन की तरह ऐसे लहराई दुल्हन, शर्म से दूल्हा भी हुआ पानी-पानी

जांच में खुलासा हुआ कि उसकी दो पसलियां टूट चुकी थीं और दीवार पकड़ने से हाथों पर गंभीर चोटें आई थीं। हालांकि, डॉक्टरों ने बताया कि हालत स्थिर है और जल्द ही वह पूरी तरह ठीक हो जाएगी। महिला की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। लोग महिला की हिम्मत और धैर्य की तारीफ कर रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें