क्या नास्त्रेदमस की खौफनाक भविष्यवाणी होगी सच?
- फोटो : AI
रूस के साइबेरिया में एक एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में हाल ही में कथित लैब हादसा हुआ। इस हादसे में वहां काम करने वाली एक 28 साल की महिला की मौत हो गई। इसके बाद पूरी दुनिया में प्लेग को लेकर चिंता बढ़ गई है। 2 अक्तूबर को अज्ञात निमोनिया की वजह से महिला की मौत हो गई थी। इसके बद उसके संपर्क में आए करीब 200 लोगों को मेडिकल निगरानी में रखा गया। हालांकि, अभी तक इनमें से किसी में प्लेग की पुष्टि नहीं हुई है। अब प्लेग को फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता माइकल दि नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी जोड़ी जा रही है। नास्त्रेदमस की प्लेग को लेकर भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोगों का सवाल है कि क्या नास्त्रेदमस की यह भविष्यवाणी भी सच होगी?
क्या है नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी?
नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी कि कोरोना के बाद एक और महामारी दुनिया में दस्तक दे सकती है। उन्होंने कहा अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि एक और महामारी आ सकती है। अब लोगों के मन में डर पैदा हो गया कि क्या कोरोना के बाद दुनिया में एक और महामारी फैलेगी। कोरोना के कारण दुनिया में लाखों लोगों की मौत हुई थी।
उन्होंने कहा था कि अतीत की एक बड़ी महामारी वापस आएगी। सबसे डराने वाली बात उन्होंने यह कही थी कि आसमान के नीचे इससे ज्यादा घातक कोई शत्रु नहीं होगा। उन्होंने कहा था कि प्राचीन प्लेग का सामना करना पड़ेगा। नास्त्रेदमस की यह भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
रात के अंधेरे में साइकिल सवार को अकेला देख रुकी कार, ड्राइवर ने जो किया उसकी हो रही तारीफ
नास्त्रेदमस ने दुनिया के बारे में कई भविष्यवाणियां की थीं जो हैरान करने वाली हैं। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में हजारों ऐसी भविष्यवाणियां की थीं जिनमें से ज्यादातर सच साबित होती हैं। हालांकि, यह भविष्यवाणी उन्होंने साल 2025 के लिए की थी और इंग्लैंड में प्लेग फैलने की बात कही थी।
क्या है ब्रह्मांड का सबसे रहस्यमयी कण न्यूट्रिनो? जिसकी खोज करने वाले वैज्ञानिक को मिला फिजिक्स का नोबेल
वायरल वीडियो: चीन की सड़कों पर गंदगी और बदबू, भारतीय व्लॉगर भी हुआ हैरान, वीडियो बनाकर छेड़ दी नई बहस
कौन सी बड़ी भविष्यवाणियां हुई हैं सच?
नास्त्रेदमस की किंग हेनरी द्वितीय की मृत्यु, एडोल्फ हिटलर का उदय और लंदन की भीषण की आग की भविष्यवाणी की थी। साल 1666 में लंदन में भीषण आग लगी थी। उनकी कुछ पंक्तियों से आग लगने की भविष्यवाणी का दावा किया जाता है। ऐसे ही उनकी लिखी पक्तियों से जोड़कर अन्य दावे भी किए जाते हैं।
डिस्क्लेमर: सोशल मीडिया पर वायरल नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी और किए गए दावों के आधार पर यह खबर बनाई गई है। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में किए गए इस दावे की
amarujala.com स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।