फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीमून पर मौत से सामना! पति पर हिप्पो ने किया जानलेवा हमला और फट गया पेट, फिर पत्नी ने ऐसे बचाई जान

Sat, 21 Nov 2026 11:12 AM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

अफ्रीकी देश बोत्सवाना हनीमून मनाने गए अमेरिका के रहने वाले 31 वर्षीय सैमुअल मैकी और उनकी पत्नी अन्ना मैकी को भारी पड़ गया।  सफारी के दौरान एक विशाल हिप्पो ने सैमुअल पर हमला कर दिया, जिसमें उनका पेट फड़ गया। 
विज्ञापन
पति पर हिप्पो ने किया जानलेवा हमला और फट गया पेट, फिर पत्नी ने ऐसे बचाई जान - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के कुछ ही हफ्तों बाद एक नवविवाहित कपल हनीमून मनाने अफ्रीकी देश बोत्सवाना पहुंचा। दोनों खूबसूरत वादियों, जंगल और वन्यजीवों के बीच कुछ यादगार पल बिताना चाहते थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह सफर जिंदगी के सबसे खौफनाक अनुभव में बदल जाएगा। सफारी के दौरान एक विशाल हिप्पो ने पति पर हमला कर दिया और उसे अपने जबड़ों में दबाकर बुरी तरह कुचल दिया। पति की हालत इतनी गंभीर हो गई कि उसके पेट से अंदरूनी अंग बाहर निकल आए। ऐसे में पत्नी ने अपनी जान की परवाह किए बिना हिप्पो से भिड़ गई और उसके चेहरे पर मुक्के मारने लगी। पत्नी की बहादुरी के आगे आखिरकार जानवर ने पति को छोड़ दिया। 

विज्ञापन


मोकोरो नाव की सवारी बनी जानलेवा

यह दर्दनाक घटना अमेरिका के रहने वाले 31 वर्षीय सैमुअल मैकी और उनकी पत्नी अन्ना मैकी के साथ हुई। सितंबर में शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए अफ्रीकी देश बोत्सवाना पहुंचे थे। उन्होंने वहां एक सफारी पार्क में रुकने का फैसला किया, ताकि प्रकृति और जंगली जानवरों के बीच सुकून के पल बिता सकें। 

दोनों पानी से भरे मैदानों में घूमने के लिए पारंपरिक छोटी नाव मोकोरो पर सवार हुए। इस दौरान वे आसपास के प्राकृतिक नजारों का आनंद ले रहे थे, लेकिन अचानक दोनों अपनी टीम से अलग हो गए और तभी एक विशाल हिप्पो ने सैम पर हमला कर दिया। उसने सैम को अपने जबड़ों में जकड़ लिया और जोर-जोर से पटकने लगा। सैम ने बताया कि उस वक्त उन्होंने अपने गाइड की आंखों में ऐसा डर देखा, जिसे वह जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे। गाइड के चेहरे से साफ जाहिर था कि हालात बेहद गंभीर हैं और सैम की जान खतरे में है। 
विज्ञापन


35 साल बाद फिर पहनी पुलिस की वर्दी, पुराने दिनों को याद कर छलक पड़े बुजुर्ग के आंसू, इमोशनल वीडियो हुआ वायरल

पति को बचाने के लिए हिप्पो से भिड़ गई पत्नी

अपने पति को हिप्पो के जबड़ों में फंसा देखकर अन्ना चीखने लगीं, लेकिन डर के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। वह पति को बचाने के लिए सीधे हिप्पो की ओर दौड़ीं और उसके चेहरे पर लगातार मुक्के मारने लगीं। अन्ना के इस अप्रत्याशित हमले के बाद हिप्पो ने सैम को छोड़ दिया। 

हालांकि, तब तक सैम गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। उनके पेट में गहरी चोट लगी थी और अंदरूनी अंग बाहर आ गए थे। इतना ही नहीं, उनके एक पैर में संवेदना भी खत्म हो गई थी। पति की हालत देखकर अन्ना बुरी तरह घबरा गईं और तुरंत मदद जुटाने में लग गईं। 

लड़की ने नीले सूट में पंजाबी गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके, डांस और एक्सप्रेशन देख फिदा हुए लोग

13 घंटे की मशक्कत के बाद अस्पताल पहुंचे सैम

अन्ना ने परिवार, रिश्तेदारों और अमेरिकी दूतावास से संपर्क कर मेडिकल सहायता मांगी। सैम को तत्काल अस्पताल पहुंचाना जरूरी था, लेकिन दूरदराज के इलाके में इमरजेंसी मेडिकल मदद जुटाना आसान नहीं था। करीब 13 घंटे की कोशिशों के बाद मेडिकल इमरजेंसी के लिए हेलिकॉप्टर की व्यवस्था हो सकी। हमले के करीब 18 घंटे बाद सैम को बोत्सवाना से दक्षिण अफ्रीका के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने के लिए तत्काल सर्जरी की। 

डॉक्टरों ने सैम की आंतों को आराम देने और मल निकासी के लिए ट्रांसवर्स कोलोस्टॉमी की। पेट के गंभीर घाव को बंद करने के लिए 20 स्टेपल लगाए गए। इलाज के दौरान उन्हें फीडिंग ट्यूब, वेंटिलेटर और IV के जरिए दवाएं व तरल पदार्थ दिए गए। 

बच्चों के साथ मोबाइल में ऐसा क्या देख रही थीं बिल्लियां? उनका क्यूट अंदाज जीत लेगा आपका दिल

कई हफ्तों तक चला रिकवरी का मुश्किल सफर

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में इलाज के बाद सैम की हालत में धीरे-धीरे सुधार होने लगा। हालांकि, जान बचने के बाद भी उन्हें सामान्य जिंदगी में लौटने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा। कई हफ्तों बाद वह अमेरिका के सिएटल स्थित अपने घर पहुंचे, जहां उन्होंने दोबारा चलने-फिरने और शारीरिक क्षमता हासिल करने के लिए फिजिकल थेरेपी शुरू की।

हनीमून पर शुरू हुआ यह रोमांचक सफर एक भयानक हादसे में बदल गया, लेकिन संकट की घड़ी में अन्ना की असाधारण हिम्मत ने सैम को नया जीवन दिलाने में अहम भूमिका निभाई। दोनों के लिए यह घटना शायद जिंदगी का सबसे डरावना पल था, लेकिन एक-दूसरे के प्रति उनका साहस और साथ इस मुश्किल दौर में सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें