फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: रात के अंधेरे में बीवी ने की अपने पति की पिटाई, सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बोलीं- ये भाग रहा था

Wed, 27 Aug 2025 08:50 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब 8:30 बजे जहांगीर अस्पताल के पास अचानक अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने देखा कि एक महिला अपने पति को पकड़कर जोर-जोर से थप्पड़ मार रही है।
विज्ञापन
बीवी का तांडव - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में रविवार रात एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। यह मामला पाकबड़ा थाना क्षेत्र के डींगरपुर मार्ग का है, जहां एक महिला ने अपने पति को सरेआम सड़क पर पीटना शुरू कर दिया। राहगीरों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, यह तेजी से वायरल होने लगा। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब 8:30 बजे जहांगीर अस्पताल के पास अचानक अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने देखा कि एक महिला अपने पति को पकड़कर जोर-जोर से थप्पड़ मार रही है। महिला का गुस्सा इतना ज्यादा था कि उसने भीड़ की परवाह किए बिना बीच सड़क पर ही पति की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान महिला रोते हुए कह रही थी कि उसका पति उसे और उसके बच्चों को छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था।

सड़क पर लगी भीड़
महिला और पुरुष के बीच चल रहे इस हंगामे को देखने के लिए राहगीरों की भीड़ सड़क पर जमा हो गई। लोगों ने अपने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस वजह से वहां जाम भी लग गया और थोड़ी देर तक सड़क पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि महिला गुस्से और दुख से भरी हुई है और पति पर बार-बार हाथ उठा रही है।
विज्ञापन


किसी ने बीच-बचाव क्यों नहीं किया?
वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने रहे। कोई भी महिला और पुरुष के बीच चल रही इस लड़ाई में दखल देने की हिम्मत नहीं जुटा सका। सब सिर्फ खड़े होकर तमाशा देखते रहे या फिर वीडियो बनाते रहे। इस दौरान पुरुष मौका पाकर किसी तरह अपनी पत्नी से छूट गया और वहां से भाग निकला। महिला ने उसका पीछा किया, लेकिन उसे पकड़ नहीं सकी।

घटना के बाद स्थिति
पुरुष के भागने के बाद धीरे-धीरे भीड़ वहां से हटने लगी और जाम भी खुल गया। सड़क पर दोबारा वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने लोगों को हैरान कर दिया। वीडियो में साफ तौर पर महिला का गुस्सा और उसका दर्द देखा जा सकता है।

पुलिस का क्या कहना है?
इस मामले पर जब पुलिस से बात की गई तो पाकबड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि अभी तक इस संबंध में किसी भी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। न तो महिला ने और न ही किसी और व्यक्ति ने पुलिस से संपर्क किया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर महिला की ओर से कोई औपचारिक शिकायत मिलती है तो मामले की जांच की जाएगी और आगे जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर चर्चा
यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग महिला की मजबूरी और दर्द को समझ रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि ऐसे मामलों को सड़क पर नहीं बल्कि आपसी बातचीत या कानूनी तरीके से हल करना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें