फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर पेड़ों पर क्यों बनाई जाती हैं सफेद और लाल रंग की पट्टियां? इसके पीछे हैं कई वैज्ञानिक कारण

Sat, 07 Dec 2019 12:54 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पेड़ों पर बनीं सफेद और लाल रंग की पट्टियां - फोटो : Social media
कहीं जाते समय अक्सर आप देखते होंगे कि सड़क किनारे लगे पेड़ों की जड़ों के ऊपर सफेद और लाल रंग से पेंट किया हुआ रहता है, लेकिन क्या कभी आपने इसके बारे में सोचा है कि ऐसा क्यों किया जाता है? दरअसल, इसके पीछे कई वैज्ञानिक कारण हैं, जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
पेड़ पर बनी सफेद रंग की पट्टी - फोटो : Social media
पेड़ों के निचले हिस्से में पेंट करने का यह तरीका काफी पुराना है। इसके पीछे उद्देश्य होता है हरे-भरे पेड़ों को और ज्यादा मजबूती देना। आपने देखा होगा कि पेड़ों में दरारें आ जाती हैं और उनकी छाल निकलने लगती है, जिसकी वजह से पेड़ कमजोर हो जाते हैं। इसीलिए उन्हें पेंट कर दिया जाता है, ताकि उनकी मजबूती बनी रहे और पेड़ों की उम्र लंबी हो। 
विज्ञापन

3 of 6
पेड़ों पर बनीं सफेद रंग की पट्टियां - फोटो : Needpix.com
पेड़ों को पेंट करने के पीछे एक उद्देश्य यह भी है कि उनमें दीमक या कीड़े नहीं लगते, क्योंकि ये कीड़े किसी भी पेड़ को अंदर से खोखला कर देते हैं, लेकिन पेंट करने की वजह से पेड़ों में कीड़े नहीं लगते हैं, जिससे वो सुरक्षित रहते हैं। 

4 of 6
पेड़ों पर बनीं सफेद रंग की पट्टियां - फोटो : Social media
पेड़ों को पेंट करने से उनकी सुरक्षा में भी सुधार होता है। यह इस बात का संकेत होता है कि वो पेड़ वन विभाग की नजर में हैं और उनकी कटाई नहीं की जा सकती है। 
विज्ञापन

5 of 6
पेड़ पर बनी सफेद रंग की पट्टी - फोटो : Social media
कुछ जगहों पर पेड़ों को रंगने के लिए केवल सफेद पेंट का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन कई जगहों पर लाल और नीले रंगों का भी उपयोग किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पेड़ों पर बनीं सफेद रंग की पट्टियां - फोटो : Quora
राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क के किनारे के पेड़ों को भी सफेद रंग से रंगा जाता है, ताकि रात के अंधेरे में भी ये पेड़ अपनी चमक के कारण आसानी से दिख सकें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें