फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को भगवान कहता है दुष्कर्म का ये भगोड़ा आरोपी, बसा डाला अलग देश, सोशल मीडिया पर लाखों प्रशंसक

Sat, 07 Dec 2019 12:11 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
नित्यानंद - फोटो : nithyananda.org
दुष्कर्म मामले में भगोड़ा आरोपी नित्यानंद फिर एक बार सुर्खियों में है। खुद को भगवान कहने वाले इस विवादित धर्मगुरु ने कथित रूप से दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के पास एक नया देश कैलासा बसाया है। कहा जा रहा है कि कैलासा को अंतरराष्ट्रीय मान्यता दिलवाने के लिए नित्यानंद की टीम संयुक्त राष्ट्र संघ में अपील करने वाली है। 
विज्ञापन

2 of 10
नित्यानंद - फोटो : nithyananda.org
कौन है नित्यानंद
नित्यानंद का वास्तविक नाम ए राजशेखरन है। उसकी जीवनी के अनुसार, नित्यानंद ने बचपन से योग, तंत्र, वेदांत और शैव दर्शन का अध्ययन किया। वह बचपन से ही मंदिर जाया करता था। उसकी शिक्षा रामकृष्ण मठ में हुई। 
विज्ञापन

3 of 10
नित्यानंद - फोटो : nithyananda.org
जन्म की तारीख भी विवादों में
नित्यानंद के जन्म की तारीख भी विवादित है। 2003 में अमेरिका का वीजा लेते समय इसने अपनी जन्मतिथि 13 मार्च 1977 बताया। जबकि, कर्नाटक हाईकोर्ट को दिए गए हलफनामे में उसकी जन्मतिथि एक जनवरी 1978 बताई गई है। कहा जाता है कि नित्यानंद का मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ली गई डिप्लोमा भी फर्जी है। 

4 of 10
नित्यानंद - फोटो : nithyananda.org
नित्यानंद पीठम की स्थापना और बना मठाधीश
2000 में उसने कर्नाटक के बिदादी में नित्यानंद ध्यानपीठम की स्थापना की। 2003 में उसने अमेरिका के लॉस एंजिलिस में लाइफ ब्लिस फाउंडेशन की स्थापना की। नित्यानंद ध्यानपीठम में योग, मेडिटेशन और कई तरह के फिटनेस कोर्स चलते थे। इसकी पीठ ने कई देशों में मंदिर, आश्रम और गुरुकुल भी बनवाए हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
नित्यानंद - फोटो : nithyananda.org
विवादों से है गहरा नाता
तथाकथित धर्मगुरु नित्यानंद साल 2010 में पहली बार विवादों में घिरा। दक्षिण भारत की सन टीवी ने नित्यानंद का एक अश्लील वीडियो जारी किया, जिसमें वह दक्षिण भारत की एक अभिनेत्री के साथ दिखा। हालांकि नित्यानंद ने आरोप लगाया था कि वीडियो से छेड़छाड़ की गई है। जांच के बाद पाया गया कि वीडियो से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई थी और वह वीडियो क्लिप असली था। 
विज्ञापन

6 of 10
नित्यानंद - फोटो : nithyananda.org
साल 2012 में उस पर दुष्कर्म का आरोप लगा। पांच दिन तक फरार रहने के बाद नित्यानंद ने आत्मसमर्पण कर दिया था। हालांकि बाद में उसे कोर्ट से जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन

7 of 10
नित्यानंद - फोटो : nithyananda.org
दूसरा केस
नवंबर में तमिलनाडु में रहने वाले एक दंपती ने नित्यानंद पर अपनी बेटियों के अपहरण का आरोप लगाया। दंपती ने गुजरात उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर अपनी दोनों बेटियों को अहमदाबाद स्थित आश्रम से मुक्त कराने की मांग की।

8 of 10
Swami Nithyananda
लंबा है इसके झूठ बोलने का इतिहास
इसने अपने प्रशंसकों से कहा था कि मैं चाहूं तो किसी भी जानवर से संस्कृत और तमिल में बात कर सकता हूं। दूसरी बार इसने दावा किया कि एक बार इसने बंगलूरू में सूरज को 40 मिनट तक उगने से रोक दिया था।

9 of 10
स्वामी नित्यानंद - फोटो : ट्विटर
इतना ही नहीं, इसने एक बार तो आइंस्टीन के प्रसिद्ध रिलेटिविटी थ्योरी को ही गलत साबित करने की कोशिश की। इसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसके अलावा इसने लोगों के तीसरे आंख को खोलने का दावा किया था।
विज्ञापन

10 of 10
नित्यानंद - फोटो : ट्विटर
सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की भरमार
भले ही नित्यानंद भारत से फरार हो चुका है लेकिन वह ट्विटर पर अब भी सक्रिय है। ट्विटर पर उसे लगभग 20 हजार लोग फॉलो करते हैं। जबकि, फेसबुक पर इसके 10 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें