प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हाल के सालों में अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने हमारे सोलर सिस्टम के बाहर कई ग्रहों का पता लगाया है। केपलर टेलीस्कोप ने अकेले 1000 से ज्यादा ग्रहों को ढूंढ निकाला है। ऐसे बाहरी ग्रहों पर भी जीवन हो सकता है। अगर इनका आकार पृथ्वी के समान हो और ये अपने तारे के 'गोल्डीलॉक्स जोन' में हों, यानी पृथ्वी की ही तरह, जहां तापमान ना तो बहुत ज्यादा हो और ना ही बहुत कम, तो उन पर जीवन की संभावना हो सकती है।