फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: नहीं मिली कोई लड़की तो चचा को ही बना दिया माता पार्वती, लोगों ने उठाए गंभीर सवाल, देखें वीडियो

Wed, 30 Jul 2025 11:01 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: इस वीडियो में दो लोग भगवान शिव और माता पार्वती का रूप धारण किए हुए नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि भगवान शिव का किरदार एक युवा निभा रहा है, जबकि पार्वती मां की भूमिका में एक बुजुर्ग व्यक्ति नजर आते हैं।
विज्ञापन
चचा ही बन गए मां पार्वती - फोटो : इंस्टाग्राम @anand.bihari.3975012
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया आज हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। यहां हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है, जो कभी हमें हंसी देता है तो कभी सोचने पर मजबूर करता है। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ है, जिसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं और कुछ लोग नाराज भी हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में दो लोग भगवान शिव और माता पार्वती का रूप धारण किए हुए नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि भगवान शिव का किरदार एक युवा निभा रहा है, जबकि पार्वती मां की भूमिका में एक बुजुर्ग व्यक्ति नजर आते हैं। इस वीडियो में बर्फीले माहौल जैसा दिखाने के लिए फोम का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह सीन कैलाश पर्वत जैसा लग रहा है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @anand.bihari.3975012 नाम के यूजर ने शेयर किया है। इसे अब तक 27 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 44 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, “चाचा पार्वती जी के रूप में कितने सुंदर लग रहे हैं।”




वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो को देखने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रहीं। कुछ लोगों ने इसे मजेदार माना और हंसी-मजाक में कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, “चाचा को देखकर लग रहा है जैसे वो खुद को पार्वती समझने लगे हैं।” वहीं एक और यूजर ने कहा, “अब यही देखना बाकी रह गया था।” कुछ लोगों को यह वीडियो इतना अच्छा लगा कि उन्होंने तारीफ भी की। एक ने लिखा, “इतनी प्यारी पार्वती मां पहले कभी नहीं देखी। शंकर जी बहुत खुश लग रहे हैं।” लेकिन हर किसी को यह वीडियो अच्छा नहीं लगा। कुछ यूजर्स ने इसे भगवान का अपमान मानते हुए नाराजगी जताई। एक व्यक्ति ने लिखा, “भगवान का मजाक क्यों बना रहे हो?” वहीं एक और ने कहा, “भगवान के नाम पर थोड़ी शर्म करो, कुछ अच्छे काम कर लो।”
विज्ञापन


लोगों के बीच शुरू हुई बहस
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस शुरू कर दी है। कुछ लोग मानते हैं कि यह सिर्फ एक मजाक है और इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लेना चाहिए, जबकि कुछ लोग इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान मानते हैं। आज जब सोशल मीडिया पर हर कोई अपनी बात खुलकर कह सकता है, तब यह जरूरी हो जाता है कि हम दूसरों की भावनाओं का भी ध्यान रखें। इस घटना से यह सीख मिलती है कि जो चीज एक के लिए मनोरंजन हो सकती है, वह दूसरे के लिए आस्था का विषय भी हो सकती है। इसलिए सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करने से पहले थोड़ा सोच लेना जरूरी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें