फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: हवाई जहाज में पैदा हुए बच्चों को किस देश की मिलती है नागरिकता? जानिए क्या कहता है नियम

Wed, 30 Sep 2026 06:48 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

क्या आप जानते हैं कि हवाई जहाज में पैदा हुए बच्चों को किस देश की नागरिकता मिलती हैं? कई बार लोगों के मन में सवाल आता है कि हवाई जहाज में पैदा हुआ बच्चों को कहां की नागरिकता मिलती है। 
विज्ञापन
हवाई जहाज में पैदा हुए बच्चों को किस देश की मिलती है नागरिकता? - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर किसी बच्चे का जन्म उड़ते इंटरनेशनल विमान में हो जाता है, तो उस बच्चे का जन्मस्थान और उसकी नागरिकता कहां की होगी? यह सवाल कई बार लोगों के मन में आता है। भारत में 7 महीने या उससे ज्यादा की गभर्वती महिला की हवाई यात्रा पर रोक है, लेकिन वो कुछ विशेष परिस्थितियों में हवाई यात्रा कर सकती हैं। 

विज्ञापन


अगर कोई महिला भारत से ब्रिटेन जा रहे विमान में बच्चे को जन्म देती है, तो सवाल है कि उस बच्चे का जन्मस्थान और नागरिकता कहां की होगी? ऐसे मामले में यह देखा जाएगा कि बच्चे के जन्म के समय विमान किस देश की सीमा में उड़ रहा था। जिस देश में विमान उतरता है उस देश की एयरपोर्ट अथॉरिटी से जन्म प्रमाण से संबंधित दस्तावेज ले सकते हैं। इसके साथ ही बच्चे के पास अपने माता-पिता की राष्ट्रीयता प्राप्त करने का भी अधिकार रहता है। 

क्या है भारतीय कानून?

उदाहरण के तौर पर अगर श्रीलंका से अमेरिका जा रहा विमान भारतीय सीमा से होकर गया है और इसमें किसी महिला ने बच्चे को जन्म दिया है, तो बच्चे का जन्मस्थान भारत माना जाएगा और वह यहां की नागरिकता प्राप्त कर सकता है। उसको अपने माता-पिता की राष्ट्रीयता और भारत की भी नागरिकता दोनों मिल सकती है। लेकिन भारत में दो देशों की नागरिका पर रोक है। 
विज्ञापन


दुनिया की सबसे खतरनाक नदी! पानी में पैर रखते ही मगरमच्छ कर सकते हैं शिकार, जानिए कहां बहती है

आ चुका है ऐसा मामला

अमेरिका में इस तरह का मामला सामने आ चुका है। एक प्लेन नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम से अमेरिका जा रहा था और इसी दौरान एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। उस समय विमान अटलांटिक महासागर के ऊपर उड़ रहा था। प्लैन के लैंडिग करने के बाद मां और बच्ची को अमेरिका के एक अस्ताल में भर्ती कराया गया। 

लड़की ने काली साड़ी में जादू की झप्पी गाने पर किया जबरा डांस, लगाए ऐसे ठुमके कि लोग तालियां बजाने पर हुए मजबूर

महिला ने अमेरिका की सीमा में बच्ची को जन्म दिया था। इसके कारण बच्ची को नीदरलैंड और अमेरिका दोनों देशों की नागरिकता मिली थी। लेकिन उड़ते विमान में पैदा होने वाले बच्चों की नागिरकता को लेकर सभी देशों में नियम अलग-अलग हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें