67 साल की लिबी टकर इंगलैंड के केंट में रहती हैं। डेली मेल के मुताबिक लिबी एक स्विमिंग टीचर हैं। वो सालों से लोगों और बच्चों को तैरना सिखाती हैं।
ये बात बहुत ही अजब-गजब है कि लिबी पानी में खड़े होकर भी तैर सकती हैं। ऐसा वो बिना डूबे धार वाले गहरे पानी में भी कर सकने के काबिल हैं।
पांच फुट दो इंच की ये दादी तैरने का काम पानी में बिना हिला-डुले कर सकती हैं और वो ये काम तब भी कर सकती हैं जब पानी में वो पालथी मारकर बैठ हों।
अपनी इस अनोखी कला का नमूना उन्होंने कई बार लोगों को दिखाया है। शियरनेस
नाम के स्विमिंग पूल के अंदर उन्होंने छह फीट गहरे उतरकर ये काम कर के
दिखाया।