फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिराफ जैसी लंबी गर्दन चाहती है ये हसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
29 साल की सिडनी लॉस ऐंजल्स में रहती है और लंबी गर्दन की बहुत शौकीन है। वो चाहती है कि उसकी गर्दन बस बढ़ती ही चली जाए।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक अब चूंकि वो ऐसा नहीं कर सकती है इसलिए कई तरह के जतन करती है। वो सालों से गर्दन पर नेक रिंग पहनती हैं।

उसे बर्मा में रहने वाली कायन जनजाति की औरतों की गर्दन देखने के बाद ऐसा शौक जगा। इसके बाद यसे तो वो अपनी गर्दन पर भी नेक रिंग पहनने लगी और उसको पांच इंच तब बढ़ा लिया।

पहनती है 16 रिंगें

जिराफ की लंबी गर्दन को तो आपने कई बार देखा होगा। पर इस महिला ने तो लंबी गर्दन के लिए उसपर 16 रिंगें पहन लीं। ये रिंगें वो हर दम पहने रहती हैं।

ये एक तरह के तांबा के बने हुए रिंग्स होते हैं जिन्हें कायन जनजाति की औरतें गर्दन लंबी करने के लिए पहनती हैं। टीएलसी नाम के शो पर माई स्ट्रेंच एडिक्‍शन नाम का शो आता है।

इस शो ने अपने एक एपिसोड को सिडनी पर केंद्रित रखा है। सिडनी का लक्ष्य उनकी गर्दन 12 इंच तक बढ़ा लेना है। इसके लिए वो चाहें खाना खाएं या फिर सोएं, वो रहर समय नेक रिंग पहनी ही रहती हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने कहा ये ही जानलेवा

सिडनी को देखने वाले डॉक्‍टर बताते हैं कि ये एक अजब-गजब किस्म की चाहत है। रिंग्स पहने रहने की वजह से उनकी गर्दन का हिलने-ढुलने का मौका नहीं मिलता।

सिडनी अपने इन रिंग्स को साल में दो ही बार हटाती हैं। पर अब वो स्थिति आ चुकी है कि सिडनी के डॉक्टरों ने भी उन्हें ऐसा करने से रोक दिया है।

वो कहते हैं कि इससे ज्यादा रिंग्स पहनने की वजह से गले पर अत्यधिक दबाव पड़ेगा जो ‌सिडनी की जान के लिए खतरनाक है।

पर सिडनी सब जानते-बूझते हुए भी इसे रोकती नहीं है। वो तब तक इसे जारी रखे रहेंगी जब तक उनकी गर्दन 12 इंच की ना हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें