फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

99 आईफोन के साथ किया प्रपोज, गर्लफ्रेंड ने फिर भी ठुकराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करने के लड़कों से एक से एक बढ़िया और दिल छू जाने वाले किस्से आपने पहले कई बार सुने होंगे।
विज्ञापन


लेकिन शादी के लिए लड़की की रजामंदी लेने का ऐसा मामला आपने कभी नहीं सुना होगा।

डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक चीन के ग्वानजाउ प्रांत में रहने वाले एक लड़के ने अपनी महबूबा को शादी से रचाने के लिए उसे मनाने का अनोखा तरीका अपनाया।

एक आईटी कंपनी में काम करने वाले इस शख्स ने एक दो नहीं बल्कि 99 आई-फोन 6 खरीदे और उन्हें दिल के आकार में सड़क पर सजाकर कर दिया लड़की को प्रपोज।

Trending Videos

नहीं मानी लड़की

वो कहते हैं ना कि प्यार करना एक चीज होता है और उस रिश्ते के बाद शादी कर लेना दूससरी चीज। जरूरी नहीं जिससे कोई इश्क करे वो उससे शादी भी कर ही ले।

लव-बर्ड्स के इस मामले में कुछ ऐसा ही था। 99 आई-फोन से घिरे होने के बावजूद उसने लड़के के प्रपोजल को ठुकरा दिया।

लड़के ने अपनी कंपनी के अंदर ही अपने सहकर्मियों के सामने गर्लफ्रेंड को शादी के लिए पूछा, पर उसने इंकार कर दिया।
सभी सहकर्मी नजारा देखकर सन्न थे कि इतने मोहक अंदाज में प्रपोजल कोई कैसे ठुकरा सकता है।
विज्ञापन

तस्वीरें हुई वायरल

माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर ये तस्वीरें वायरल हो गई। 99 आई-फोन की कीमत एक आम इंसान की 17 सालों की कमाई के बराबर होती है।

इतने फोन्स की कीमत लगभग 34 लाख के आस-पास है। लड़की ने ऑफर को ठुकरा देने के बाद क्या कहा और किया, इसका पता नहीं चल सका।

लेकिन इतना जरूर कहा जा रहा है कि 99 आई-फोन खरीद चुका ये व्यक्ति को अब इन्हें डिस्काउंटेड दामों पर ऑनलाइन बेचने की तैयारी में है।

मानिए ना मानिए, इस शख्स के लिए तो ये ऐसा झटका था जिसे वो जिंदगी भर नहीं भूल सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें