फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने मां को गिफ्ट किया स्मार्टफोन, 50 साल की महिला 20 साल के लड़के संग इश्क लड़ाकर घर से फरार

Tue, 23 Oct 2018 05:01 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
दोस्ती
विज्ञापन
कभी-कभी ऐसा लगता है कि सोशल मीडिया एडवांस नहीं बल्कि लोग एडवांस हुए जा रहे हैं। जी हां, एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामना आया है। उत्तर प्रदेश के मोदीनगर इलाके में एक 50 वर्षीय महिला का 20 साल के युवक के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गाय। उसी युवक से साथ महिला घर से फरार हो गई है।  
विज्ञापन


 

phonig friend
अपनी उम्र से छोटे युवक के साथ महिला के चले जाने पर गांव के लोग हैरान है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक गांव निवासी महिला की दोस्ती फेसबुक पर मेरठ के रहने वाले 20 साल के युवक से हुई थी। लोग इस बात का भी ताज्जुब मान रहे हैं कि महिला के एक बेटे की शादी भी हो चुकी है। उधर, महिला के पति ने इस संबंध में थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

facebook
यहां मोदीनगर के एक गांव निवासी व्यक्ति के बड़े बेटे ने छह महीने पहले अपनी मां को मोबाइल दिया था। इसके बाद महिला ने वॉट्सऐप और फेसबुक आईडी बनाई। बताया जा रहा है कि तीन महीने पहले महिला की फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई। फोन नंबर एक्सचेंज हो गए और पिछले एक माह से दोनों फोन पर बातें कर रहे थे। 
 
विज्ञापन

व्हाट्सएप्प - फोटो : self
बीते सोमवार महिला अचानक घर पर अपना मोबाइल छोड़कर गायब हो गई। इसके बाद उसका फोन खंगालने पर उसके प्रेम-प्रसंग का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि युवक बीबीए का छात्र है। पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें