अगर आपसे कहा जाए कि किसी की आंखों में एक्सरे मशीन छुपी है तो आप यकीन करेंगे? इस बात पर यकीन करना भले ही मुश्किल लगता हो पर यह सच है।
रूस की रहने वाली नताशा डेमकीना ऐसी ही एक लड़की है। नताशा दावा करती है कि उसकी आंखों में एक्स रे छुपा है और वह इंसान के शरीर के अंदर तक भी देख लेती है।
नताशा इंसान के शरीर का इतना सटीक डॉग्नोसिस करती है जितना डॉक्टर भी नहीं कर पाते और ये ज्यादातर सही नकलते हैं। इसीलिए नताशा के पास मरीजों, पत्रकारों और यहां तक की डॉक्टरों की भी लाइन लगी रहती है जिनको उसकी इस खासियत में यकीन है। इसे लोग एक्सरे गर्ल के नाम से बुलाते हैं।