फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weird News: ऑस्ट्रेलिया में खून की तरह लाल हो गया आसमान, दिखा भयानक नजारा, लोग बोले- आने वाली है कयामत

Sun, 29 Mar 2026 02:03 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Weird News: ऑस्ट्रेलिया में अचानक आसमान खून की तरह लाल हो गया है। इसके कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि कयामत आने वाली है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? 
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में खून की तरह लाल हो गया आसमान, दिखा भयानक नजारा - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Weird News: ऑस्ट्रेलिया में कुछ ऐसा दिखा जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आसमान खून की तरह लाल नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया का है। 28 मार्च को शार्क बे और डेनहम में हर तरफ लाल धूल की चादर छा गई थी, जिसकी वजह से सड़कें, घर और समुद्र का किनारा लाल हो गया। 

विज्ञापन


ट्रॉपिकल साइक्लोन नरेल की वजह से  वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में यह डराने वाले नजारा देखने को मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज हवाओं के कारण रेगिस्तानी इलाके की आयरन से भरी लाल मिट्टी हवा में उड़ने लगी और आसमान में लाल धूल फैल गई। इस कारण आसमान खून की तरह लाल दिखाई देने लगा। 

साइक्लोन नरेल वेस्टर्न 27 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के नॉर्थ-वेस्ट कोस्ट पहुंचा। इस दौरान 250 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। तेज हवाओं की वजह से विजिबिलिटी शून्य हो गई और लोगों अपने घरों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इनक्रेडिबली ईरी और अपोकैलिप्टिक जैसा नजारा था। शार्क बे कैरावन पार्क ने सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट में बताया है कि बाहर का माहौल बिल्कुल बेहद अजीब और डरावना है और हर चीज धूल से ढकी हुई है। साइक्लोन की वजह से लोगों के घरों की बिजली चली गई, घरों की छतें उड़ गईं, नावें डूब गईं और एयरपोर्ट को भारी नुकसान हुआ है। 

Viral Video: दिल को झकझोर कर रख देगा ये वायरल वीडियो, लोग बोले- गरीबी क्या नहीं करवाती है?



Viral Video: प्लेट से रसगुल्ला उठा कर खाना शख्स को पड़ा भारी, बच्चे का रिएक्शन देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग

आखिर क्यों आसमान हुआ लाल? 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस इलाके की मिट्टी में आयरन ऑक्साइड की मात्रा अधिक है। साइक्लोन की वजह से लाल धूल ऊंचाई तक पहुंच गई। इससे सूरज की रोशनी धूल से टकराई और आसमान लाल दिखने लगा। इसे एक दुर्लभ, लेकिन प्राकृतिक घटना माना जा रहा है। घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Viral Video: स्वीडन काम कर रही भारतीय महिला ने दिखाया ऑफिस का ऐसा नजारा, वीडियो देख लोगों ने की भारत से तुलना

लोगों की प्रतिक्रियाएं

कई लोगों ने इसे बेहद डरावना बताया है। कुछ लोगों ने इसे एंड टाइम्स वाइब्स बताया, कई लोगों का कहना है कि क्या ये कोई संकेत है? विशेषज्ञों ने कहा कि यह एक प्राकृतिक घटना है, लेकिन इसकी तीव्रता और पैटर्न परक्लाइमेट चेंज का प्रभाव हो सकता है। जलवायु वैज्ञानिकों का मानना है कि ग्लोबल हीटिंग के कारण साइक्लोन ज्यादा ताकतवर हो गए हैं और अनोखा रास्ता अपना रहे हैं। 


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें