फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: छोटा कद, बड़ा धमाका, 3.5 फीट की दुल्हन ने पंजाबी गाने पर अपने डांस से उड़ाया गर्दा

Wed, 29 Jul 2026 09:57 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक 3.5 फीट की नई-नवेली दुल्हन के डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन ने पंजाबी गाने पर जबरदस्त परफॉर्मेंस देकर लोगों का दिल जीत लिया है। 
विज्ञापन
3.5 फीट की दुल्हन ने पंजाबी गाने पर किया शानदार डांस - फोटो : @littlecouplepayalkapil
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

3-5 Feet Bride Dance Viral Video In Hindi: शादी में दुल्हन का डांस करना काफी ट्रेंड में है, जिसके कई वीडियो भी अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं। इन दिनों भी इंटरनेट पर एक दुल्हन के धमाकेदार डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन पंजाबी गाने पर शानदार डांस करती नजर आ रही है। वीडियो की खास बात हैं ये है कि, 3.5 फीट की हाइट होने के बावजूद दुल्हन बिना किसी झिझक के पूरे आत्मविश्वास के साथ डांस कर रही है।

विज्ञापन


Viral Video: भगवान से बारिश की प्रार्थना करती लड़की ने किया शानदार डांस, वायरल हुआ वीडियो

 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, भारी-भरकम लहंगा और गहनों से सजी एक दुल्हन डांस फ्लोर पर उतरती है। जैसे ही पंजाबी गाना बजता है, वह पूरे जोश के साथ डांस करना शुरू कर देती है। उसके शानदार एक्सप्रेशन, चेहरे की मुस्कान और बेहतरीन डांस मूव्स देखकर शादी में मौजूद मेहमान तालियां बजाने लगते हैं। दूल्हा भी पूरे समय दुल्हन का डांस एंजॉय करता दिखाई देता है। पंजाबी गाने पर डांस करती दुल्हन का कॉन्फिडेंस और एक्सप्रेशन देखने लायक है। वहां मौजूद मेहमान भी उसका हौसला बढ़ाते नजर आते हैं, तो वहीं कुछ लोग मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करते भी दिखाई देते हैं। 

 
3.5 फीट की दुल्हन के इस डांस वीडियो को  इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अभी तक कई हजारों बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- खुशी की कोई ऊंचाई या लंबाई नहीं होती, असली बात आत्मविश्वास और मुस्कान की होती है। दूसरे शख्स ने लिखा- दुल्हन की एनर्जी ने पूरी महफिल लूट ली। 

विज्ञापन


Viral: पोते ने दादी से किया पीएम मोदी के फोन का प्रैंक, बुजुर्ग महिला की मासूमियत ने जीता लाखों लोगों का दिल

Viral Video: लिफ्ट में कुत्ते को देख लड़की ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देख हंसी रोक पाना हुआ मुश्किल 


शादी के दौरान दुल्हन का डांस सोशल मीडिया पर लोगों को इतना पसंद आता है कि उसे बड़ी संख्या में देखा, शेयर और पसंद किया जाता है। ऐसे वीडियो अक्सर दुल्हन के आत्मविश्वास, बेहतरीन डांस मूव्स, खुशी के माहौल या किसी खास पल की वजह से तेजी से वायरल हो जाते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें