फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शांत बैठा था तेंदुआ, अचानक सड़क पर तड़पने लगा... नेपाल के इस वीडियो ने बढ़ा दी लोगों की चिंता

Wed, 29 Jul 2026 09:28 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Video: नेपाल के अछाम जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक तेंदुआ अचानक सड़क पर तड़पता और शरीर पर नियंत्रण खोता दिखाई देता है। वीडियो को 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसकी वजह को लेकर लोग जहर, मिर्गी और सांप के काटने जैसी अलग-अलग आशंकाएं जता रहे हैं।
 
विज्ञापन
तेंदुए को आ जाती है मिर्गी - फोटो : इंस्टाग्राम sushilkhadka1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर आए दिन जंगली जानवरों से जुड़े तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी उनकी ताकत लोगों को हैरान करती है तो कभी उनका व्यवहार चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन इस बार सामने आया एक वीडियो लोगों के लिए किसी रहस्य से कम नहीं है। नेपाल से सामने आए इस क्लिप में एक तेंदुआ अचानक ऐसी हालत में दिखाई देता है कि उसे देखकर हर कोई सोचने पर मजबूर हो जाता है कि आखिर इस खतरनाक शिकारी के साथ हुआ क्या? तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल हो रहा यह वीडियो नेपाल के अछाम जिले का बताया जा रहा है। शुरुआत में सब कुछ नॉर्मल नजर आता है। एक पहाड़ी सड़क के किनारे तेंदुआ बिल्कुल शांत बैठा दिखाई देता है। आसपास मौजूद कुछ लोग सुरक्षित दूरी से उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। लेकिन कुछ ही सेकंड बाद पूरा दृश्य अचानक बदल जाता है।




तेंदुए को आ जाती है मिर्गी?
वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुए के शरीर में तेज कंपन शुरू हो जाता है। उसका पूरा शरीर बेकाबू होकर कांपने लगता है। उसकी पूंछ अकड़ जाती है और उसका मुंह जमीन की तरफ झुक जाता है। कुछ ही पलों में वह अपने शरीर पर नियंत्रण खो देता है और सड़क के किनारे मौजूद ढलान से लुढ़कते हुए नीचे झाड़ियों में जा गिरता है। हैरानी की बात यह है कि झाड़ियों में गिरने के बाद भी उसकी तड़प और हलचल जारी रहती है। वीडियो में यह भी नजर आता है कि थोड़ी ही दूरी पर कुछ मकान और लोग मौजूद थे, जिन्हें शायद इस पूरी घटना की जानकारी तक नहीं थी।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sushilkhadka1 नाम के यूजर ने शेयर किया है। अब तक इसे 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लोग इस पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ यूजर्स का मानना है कि संभव है स्थानीय लोगों ने गुस्से में तेंदुए को जहर दे दिया हो। वहीं कई लोगों का कहना है कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ा होगा। एक यूजर ने सवाल भी उठाया कि क्या जंगली जानवरों को भी मिर्गी के दौरे आ सकते हैं? इसके अलावा कुछ लोगों ने यह आशंका भी जताई है कि किसी जहरीले सांप के काटने की वजह से तेंदुए की ऐसी हालत हुई होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें