फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bull Viral Video: क्या आपने कभी देखा है तीन सींग वाला सांड? वायरल वीडियो ने लोगों के उड़ाए होश

Mon, 06 Feb 2023 01:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक सांड दिखाई दे रहा है जिसकी दो नहीं बल्कि तीन सींग है। अब वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और यह तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
क्या आपने कभी देखा है तीन सींग वाला सांड? - फोटो : Twitter @NarendraNeer007
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bull Vial Video: सोशल मीडिया पर हर दिन अनोखे जानवरों के वीडियो देखने को मिलते हैं। इंटरनेट पर आपने सांड की कई तस्वीरें और वीडियो देखे होंगे, लेकिन इन दिनों एक अजीबोगरीब सांड का वीडियो वायरल हो रहा है। इस सांड को देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। क्या आपने कभी तीन सींग वाले सांड को देखा है? यह जानकर आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आखिस किसी सांड को तीन सींग कैसे हो सकता है?

विज्ञापन


दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक सांड दिखाई दे रहा है जिसकी दो नहीं बल्कि तीन सींग हैं। अब वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सांड के इस वीडियो ने लोगों के ध्यान को अपनी तरफ आकर्षित किया है। 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा सांड इन दिनों चर्चा का विषय बन गया है। आमतौर पर गाय, सांड, भैंस और दूसरे जानवरों के सिर पर दो सींग ही होते हैं, जिससे वह अपना बचाव करते हैं। लेकिन हाल के दिनों में वायरल इस वीडियो में काले रंग के सांड के सिर पर तीन सींग देखकर हर कोई हैरान है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के जटाशंकर धाम का है। इस वीडियो को सोशल मीडिया  प्लेटफॉर्म्स ट्विटर पर @NarendraNeer007 नाम के अकाउंट से शेयर किया है जिसमें आप तीन सींग वाले सांड को देख सकते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है।

Science News: वैज्ञानिकों को मिला धरती से भी बड़ा ग्रह, जहां रह सकता है इंसान, पानी होने की भी संभावना

वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए यूजर ने लिखा है, कभी देखा है तीन सींग वाला सांड...। अब इस वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग कमेंट्स कर रहे हैं। अब इस सांड के वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। 



Trending News: 63 साल की उम्र में महिला ने किया ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन, बॉडी देखकर हैरत में पड़ जाते हैं दोस्त

बीते साल एक अजीबोगरीब जहरीले सांप का भी वीडियो वायरल हुआ था जिसके सिर पर दो सींग दिख रहे थे। सांप के सिर पर सींग देखकर लोग सोचने पर मजबूर हो गए थे। अब इस सांड के वीडियो ने लोगों ने हैरान कर दिया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें