नागपुर में टीम इंडिया नवंबर 2017 के बाद पहली बार टेस्ट मैच खेलेगी। तब उसने श्रीलंका के खिलाफ पारी और 239 रन से हराया था। टीम इंडिया इस मैदान पर 2010 के बाद से नहीं हारी है। उसे पिछली हार फरवरी 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली थी। तब पारी और छह रन से हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद भारतीय टीम ने यहां न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका को हराया। इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट ड्रॉ रहा था।
सौरव गांगुली और एमएस धोनी
रोहित शर्मा और नाथन लियोन
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
| मैच |
तारीख |
जगह |
समय |
| पहला टेस्ट |
9-13 फरवरी |
नागपुर |
सुबह 9:30 बजे |
| दूसरा टेस्ट |
17-21 फरवरी |
दिल्ली |
सुबह 9:30 बजे |
| तीसरा टेस्ट |
1-5 मार्च |
धर्मशाला |
सुबह 9:30 बजे |
| चौथा टेस्ट |
9-13 मार्च |
अहमदाबाद |
सुबह 9:30 बजे |
टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान) शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, केएल राहुल, एस भरत, ईशान किशन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।
ऑस्ट्रेलिया की टीम: उस्मान ख्वाजा, मैट रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मार्नश लाबुशेन, एश्टन एगर, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, पीटर हैंड्सकॉम्ब, पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन, लांस मौरिस, टॉड मर्फी, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वीपसन।