सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिल जाता है, जो लाखों लोगों का दिल जीत लेता है। इस तरह के वीडियो लंबे समय तक चर्चा का विषय बने रहते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों कुछ ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला अपनी छत पर योग करती हुई नजर आ रही है। योग करते समय महिला ने शायद ये सोचा भी नहीं होगा कि उसका ये योगाभ्यास का पल काफी खास और यादगार बन जाएगा।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला अपने फोन में खुद के योग करने का वीडियो रिकॉर्ड कर रही है, उसी वक्त अचानक एक खूबसूरत मोर उसकी छत पर आ जाता है और डांस करने लगता है। मोर का अचानक यूं आ जाना और पंख फैलाकर डांस करना एक फिल्मी सीन जैसा लग रहा है।