रहस्यमयी हरी रोशनी से रात में हो गया दिन
- फोटो : X/@volcaholic1
Viral Video: दुनिया में अक्सर किसी न किसी देश में हैरान करने वाली घटना होती है। अब इस बीच एक ऐसी ही घटना तुर्की में घटी है। यहां के आसमान में एक आश्चर्यजनक खगोलीय घटना नजर आई है। इसने लोगों को हैरान करने के साथ ही डरा दिया। रात के समय आसमान में एक आग का गोला दिखाई दिया। इसे एक उल्का पिंड माना जा रहा है।
आसमान में बादलों के बीच चमकदार रोशनी दिखाई दी, जिसके देखने के बाद हर कोई हैरान हो गया। इसके साथ ही लोग इसका वीडियो बनाने लगे। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आसमान में कोई चीज नीचे की तरफ आ रही है और उसमें से आग निकल रही है। अधिकारियों की तरफ से इसे लेकर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है।
उल्कापिंड बाहरी अंतरिक्ष में उत्पन्न होने वाला धूमकेतु, एस्टेरॉयड के मलबे का एक ठोस टुकड़ा होता है। जब यह पृथ्वी के वायुमंडल में आता है, तो जलने लगता है। कहीं से भी उल्कापिंड आ सकते हैं। हो सकता है कि यह एस्टेरॉयड बेल्ट से आए या फिर मंगल और चंद्रमा पर टक्कर से अलग हो गए हों। इसमें कई तरह की धातु भी पाई जाती है। कुछ उल्कापिंड चट्टान वाले होते हैं, तो कुछ लोहे और निकल के बने होते हैं। दुनिया भर में कई उल्कापिंड हैं जो बड़े आकार की वजह से धरती के वायुमंडल में जलकर भी बहुत छोटे बच गए।
Ajab Gajab: भारत में यहां पर मिला सींग वाला मेंढक, देखकर हैरत में पड़े वैज्ञानिक
Asteroid News: खतरे में धरती! पृथ्वी के करीब आ रही है तबाही, इस खतरनाक एस्टेरॉयड पर इसरो की नजर
इस ग्रह पर हर दिन गिरते हैं उल्कापिंड
वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। मंगल ग्रह को लेकर एक शोध में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है, जिसने वैज्ञानिकों को हैरत में डाल दिया है। इस शोध के मुताबिक, हर दिन मंगल ग्रह पर बास्केटबॉल के आकार की अंतरिक्ष चट्टानें यानी उल्कापिंड गिरते हैं। इसकी वजह से मंगल ग्रह की सतह पर बड़े-बड़े गड्ढे बनते हैं। इस अध्ययन के मुताबिक, ग्रह पर हर साल सैकड़ों बास्केटबॉल के आकार के उल्कापिंड गिरते हैं।