फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shastri vs Vaughan: 'वॉन ने कभी ट्रॉफी नहीं उठाई..', रवि शास्त्री ने पूर्व इंग्लिश कप्तान को दिया करारा जवाब

Sat, 06 Jul 2024 04:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ने भारत-केंद्रित शेड्यूलिंग को दोष दिया। वॉन ने ट्वीट किया, 'मुझे डर है कि खिलाड़ियों का सम्मान नहीं किया जा रहा है। निश्चित रूप से यह सेमीफाइनल गुयाना में होना चाहिए था, लेकिन क्योंकि पूरा टूर्नामेंट भारत के लिए तैयार किया गया है, यह दूसरों के लिए अनुचित है।'
विज्ञापन
रवि शास्त्री और माइकल वॉन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने टी20 विश्व कप के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अफगानिस्तान की हार के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने आयोजकों पर भारत का पक्ष लेने का आरोप लगाया था। अब इस मामले में भारत के पूर्व कोच और दिग्गज रवि शास्त्री भी कूद पड़े हैं। उन्होंने अपने जवाब में वॉन का मुंह बंद कर दिया है। उन्होंने टी20 विश्व कप के कार्यक्रम की आलोचना करने पर उनकी साख पर भी सवाल उठाया है।
विज्ञापन

वॉन ने भारत पर लगाया था यह आरोप

अफगानिस्तान ने 2024 टी20 विश्व कप में पहले सेमीफाइनल में जगह बनाकर आईसीसी टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वह महज 56 रन पर सिमट गई थी और वॉन ने सोशल मीडिया पर कहा था कि टूर्नामेंट का अंतिम सुपर आठ मैच खेलने के बाद अफगानिस्तान की टीम को त्रिनिदाद जाने के दौरान उड़ान में विलंब का सामना करना पड़ा था। इसलिए मैच के लिए अभ्यास करने और परिस्थितियों के आदी होने के लिए उनके खिलाड़ियों के पास केवल कुछ घंटे थे।

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ने भारत-केंद्रित शेड्यूलिंग को दोष दिया। वॉन ने ट्वीट किया, 'मुझे डर है कि खिलाड़ियों का सम्मान नहीं किया जा रहा है। निश्चित रूप से यह सेमीफाइनल गुयाना में होना चाहिए था, लेकिन क्योंकि पूरा टूर्नामेंट भारत के लिए तैयार किया गया है, यह दूसरों के लिए अनुचित है।'

अब रवि शास्त्री ने दिया जवाब

रवि शास्त्री - फोटो : IPL
शुक्रवार को टाइम्स नाउ से बात करते हुए भारत के पूर्व ऑलराउंडर शास्त्री से वॉन की टिप्पणी पर का जवाब दिया। उन्होंने अपने सहयोगी कमेंटेटर पर हमला करते हुए उनसे इंग्लैंड टीम और टी20 विश्व कप में इंग्लिश टीम के प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।
विज्ञापन

सूर्यकुमार के कैच को लेकर क्या बोले शास्त्री

शास्त्री ने कहा, 'माइकल ही बता सकते हैं कि वह क्या चाहते हैं। भारत में उनके बातों की किसी को परवाह नहीं है। उसे पहले इंग्लैंड की टीम को अपनी उलझनें सुलझाने दें। उन्हें सलाह देनी चाहिए कि सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम के साथ क्या हुआ और क्या बेहतर कर सकते हैं। भारत कप उठाने का आदी है। मुझे पता है कि इंग्लैंड दो बार जीता है, लेकिन भारत ने चार बार जीता है। मुझे नहीं लगता कि वॉन ने कभी कप उठाया है। तो बोलने से पहले दो बार सोचें। वह मेरे सहयोगी हैं, लेकिन यह मेरा उनके लिए जवाब है।

शास्त्री ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल के आखिरी ओवर में सूर्यकुमार यादव के कैच को लेकर उठे विवाद को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा- खट्टे अंगूर की तरह। जाइए और पांच वर्षों के बाद रिकॉर्ड बुक की जांच कीजिए। इंडिया नाम इस पर उकेरा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें